फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The game of cheating was going on from Gorakhpur by creating a fake website of CET, six arrested

Panchkula News: गोरखपुर से चल रहा था सीईटी की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने का खेल, छह गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The game of cheating was going on from Gorakhpur by creating a fake website of CET, six arrested
पंचकूला सेक्टर एक स्थित अपने ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की फर्जी वे
चार गोरखपुर से, एक कुरुक्षेत्र और एक को फतेहाबाद से किया काबू
विज्ञापन

77 युवाओं से हुई ठगी का मामला, पुलिस बोली- फर्जी वेबसाइट हटवाई, ताकि अन्य लोग ठगी से बच सकें
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के तहत होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी)-2025 के रजिस्ट्रेशन के लिए जारी आधिकारिक वेबसाइट https://onetimeregn.haryana.gov.in की तरह दिखने वाली एक फर्जी वेबसाइट से अभ्यर्थियों से ठगी किए जाने पर पंचकूला पुलिस ने यूपी के गोरखपुर और हरियाणा के जिलों में कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में गोरखपुर से साइबर ठग गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी कुरुक्षेत्र और एक फतेहाबाद से पकड़ा गया है।
किन्हीं कारणों से पुलिस अभी इनके नाम का खुलासा नहीं कर रही है। पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इस फर्जी वेबसाइट को हाल ही में हॉस्टिंगर डोमेन पर रजिस्टर्ड किया गया था। इसके जरिये अभ्यर्थियों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे वसूले जा रहे थे। जानकारी मिलते ही एचएसएससी के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि उनकी शिकायत के बाद पंचकूला के सेक्टर-5 थाने में केस दर्ज किया था। मामले की जांच साइबर थाना पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले गूगल से फर्जी वेबसाइट को हटवाया, जिससे अन्य अभ्यर्थियों को ठगी से बचाया जा सका। पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने तीन टीमें गठित कीं और आरोपियों को काबू किया। इनमें मुख्य आरोपी भी शामिल है, जिसने फर्जी वेबसाइट का लिंक बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

77 युवाओं से करीब 22,530 रुपये की हुई थी ठगी
पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट्स की जांच में स्पष्ट हुआ है कि ठगों ने फर्जी वेबसाइट से 77 अभ्यर्थियों से करीब 22,530 रुपये की ठगी की थी। इस विषय पर डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने युवकों को आगाह करते हुए कहा कि पकड़े लोगों से टीम पूछताछ कर रही है। इनके बैंक खाते, मोबाइल फोन की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी केवल .gov.in डोमेन वाली आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। कोई संदिग्ध लिंक या भुगतान का माध्यम दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed