फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The first rain of monsoon exposed the truth of development, water accumulated in the tehsil

Panchkula News: मानसून की पहली बारिश और खुल गई विकास की पोल, तहसील में जमा पानी

Thu, 26 Jun 2025 10:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The first rain of monsoon exposed the truth of development, water accumulated in the tehsil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। नगर निगम की पोल मानसून की पहली बारिश ने खोल दी। शहर के पॉश इलाकों के साथ आम इलाकों में पानी इकट्ठा हो गया। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई। तहसील कांप्लेक्स में बारिश के पानी की निकासी न होने से लोगों को परेशानी हुई। डीड राइटर एडवोकेट अरविंदर कुमार ने बताया कि हर वर्ष बारिश के कारण तहसील परिसर में पानी भर जाता है पर इसकी निकासी को लेकर प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं बनाई। उन्होंने बताया कि तहसील परिसर में एसडीएम, तहसीलदार के साथ कई अफसर बैठते है। रोजाना अपने काम के संबंध में कई लोग आते हैं। समस्या के समाधान को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जाते।
शहर में गंदगी देख कांग्रेसी पार्षदों ने निगम को घेरा
बरसात के पानी और गंदगी को देख कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी ने निगम अफसरों का मौके पर ही फोन कर बुलाया और गंदगी को उठाने के आदेश दिए। विकास सोनी ने कहा कि मौजूदा आप सरकार के राज्य में शहर के विकास काम ठप्प होकर रह गए है निगम में मेयर का पद सिर्फ नाम का ही है, अफसर अपनी मनमर्जी से काम कर रहे है।
विज्ञापन

ओएंडएम करवाएगा जमा पानी की निकासी : कमिश्नर
नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने बताया कि बारिश के बाद सड़कों पर जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए हर जोन के संबंधित अफसरों-कर्मचारियों को रोजाना निगरानी कर उसकी रिपोर्ट बनाकर ओएंडएम विभाग को देने के आदेश दिए गए है। उन्होंने बताया कि जहां पानी जमा होगा वहां सक्शन पंप का इस्तेमाल होगा। इसके साथ ही सही मशीनें चालू स्थिति में रखी जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाली निगम की सड़कों की मरम्मत जल्द करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed