फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The fire fighting system at Tau Devi Lal Stadium was damaged, and the road leading to the stadium was also broken.

Panchkula News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में फायर फाइटिंग सिस्टम उखड़े, मैदान की रोड गली भी टूटी पड़ी

Sat, 03 Jan 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The fire fighting system at Tau Devi Lal Stadium was damaged, and the road leading to the stadium was also broken.
पंचकूला। शहर के सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अभी तक सुविधाएं लैस नहीं हो पाई है। यहां पर सभी फायर फाइटिंग सिस्टम खराब हैं और यहां के एथलेटिक्स ग्राउंड की पानी निकासी की गली मेंं गंदगी जमा है जिसे अभी तक साफ नहीं किया गया है। बदबूदार गंदगी बने होने से खिलाड़ियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुलिस पासिंग आउट परेड के बाद अभी तक सभी खेल उपकरण नहीं लगाए जाने से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस बाधित है।
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल स्टेडियम के एथलेटिक्स ग्राउंड में पुलिस पासिंग आउट परेड 24 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इसकी तैयारी को लेकर यहां पर लगातार 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक खिलाड़ियोंं की प्रैक्टिस बंद रही। उसके बाद 2 जनवरी से स्टेडियम खोला गया है। वहीं स्टेडियम के एथलेटिक्स ग्राउंड, बॉस्केटबॉल, ग्राउंड सहित मल्टी पर्पज हॉल के बाहर के भी फायर फाइटिंग सिस्टम खराब है। पूरी तरह से पाइप फट चुके हैं। इसके बाद भी इन्हें बदला नहीं गया है। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम यहां पर कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम खुलने के बाद चल रहा है काम
जो ग्रिल पुलिस पासिंग आउट परेड के दौरान काटी गई वह भी अब स्टेडियम खुलने के बाद लगाने का काम चल रहा है। अभी इसे जोड़ने में दस दिन का समय लगेगा। इसके बाद ही ग्रिल लगाई जा सकेगी। इसकेे साथ ही स्टेडियम के हटाए गए लॉन्ग जंप के उपकरण, गद्दे अभी तक लगाए नहीं जा सके हैं। इस कारण यहां पर एथलेटिक्स के आने वाले खिलाड़ियों की प्रैक्टिस सही तरीके से नहीं हो पाती है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक खिलाड़ी ने बताया कि सभी खेलने वाले गेमों की प्रैक्टिस नहीं हो पा रही है। इस कारण परेशानी है। वहीं टॉयलेट भी गंदे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर फाइटिंग सिस्टम खराब होने की जानकारी विभाग को भेज दी है
स्टेडियम के मैदान में जहां भी फायर फाइटिंग सिस्टम खराब है। इसकी जानकारी विभाग को भेज दी है। वहीं ग्रांउड की जाली लगाने और सफाई का काम जल्द किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से काम पूरा कराया जा रहा है। - नीलकमल, जिला खेल अधिकारी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed