{"_id":"6ab832f1d7d7caa3070a64bc","slug":"the-epic-battle-between-ram-and-ravana-will-take-place-70-feet-in-the-air-a-crowd-will-surge-below-while-the-combat-unfolds-above-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24681-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 70 फीट हवा में होगा राम-रावण का महायुद्ध, नीचे उमड़ेगी भीड़ और ऊपर चलेगा युद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 70 फीट हवा में होगा राम-रावण का महायुद्ध, नीचे उमड़ेगी भीड़ और ऊपर चलेगा युद्ध
विज्ञापन
पंचकूला। इस बार दशहरे पर परेड ग्राउंड में 70 फीट हवा में राम-रावण का महायुद्ध देखने को मिलेगा। श्री रामलीला युवा मंच की ओर से पहली बार तैयार किए जा रहे इस विशेष दृश्य में राम और रावण हवा में आमने-सामने नजर आएंगे। इसके साथ 95 फीट ऊंचा थ्री-डी रावण तैयार किया जा रहा है, जिसके दसों सिर घूमते नजर आएंगे। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले तैयार करने में करीब 30 कारीगर जुटे हैं। पिछले 50 वर्षों से पुतले बनाने वाले उस्मान कुरैशी की टीम इन्हें अंतिम रूप दे रही है। तीनों पुतलों को बनाने पर करीब 5 लाख रुपये खर्च आएगा।
20 फीट की तलवार थामेगा रावण
रावण के पुतले की ऊंचाई 95 फीट होगी। उसका सिर-मुकुट 35 फीट और छाती 45 फीट की होगी। हाथ में 20 फीट लंबी तलवार और छह फीट की ढाल होगी। मजबूत ढांचा तैयार करने के लिए करीब पांच क्विंटल लोहा और 200 बांस लगाए जाएंगे। वहीं कुंभकरण 65 फीट और मेघनाथ 60 फीट ऊंचे होंगे। दोनों के पुतलों को भी आकर्षक रूप दिया जा रहा है। कुंभकरण का सिर-मुकुट 25 फीट और मेघनाथ का 20 फीट का होगा।
3500 पटाखों से होगा दहन
तीनों पुतलों में करीब 3500 पटाखे लगाए जाएंगे। इन्हें तैयार करने में करीब पांच लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। आयोजकों के अनुसार दहन के दौरान आतिशबाजी भी आकर्षण का हिस्सा होगी। श्री रामलीला युवा मंच के प्रधान धर्मपाल शर्मा ने बताया कि इस बार पूरे दशहरा आयोजन पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे। रामलीला का मंचन सात अक्तूबर से शुरू होगा। हवा में राम-रावण युद्ध इस बार की विशेष प्रस्तुति होगी।

अर्चना
विज्ञापन