फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The driver absconded with the car after cheating on the elderly

बुजुर्ग से धोखाधड़ी कर ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार

Thu, 13 Jan 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The driver absconded with the car after cheating on the elderly
पंचकूला। बुजुर्ग से धोखाधड़ी कर ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुशील कुमार गुप्ता निवासी सेक्टर-2 ने पुलिस को बताया कि उनकी गाड़ी ड्राइवर गुरिंद्र लेकर फरार हो गया। वह कार नहीं चला पाते हैं। जब उन्हें कार लेकर कहीं जाने की जरूरत पड़ती तो वह उसे बुला लेते थे। 10 जनवरी को दोपहर बाद 3:30 बजे सेक्टर 2 निवासी ड्राइवर गुरिंद्र उनके घर आया। उसने कहा कि उसे सात हजार रुपये की जरूरत है। वह पैसे पांच दिन में लौटा देगा। इसके बाद उसने कहा कि उनकी गाड़ी से पेट्रोल की महक आ रही है। टंकी खोलकर कहा कि गाड़ी में पेट्रोल नहीं है। वह दोनों सेक्टर-2 पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने गए। जहां 500 रुपये का पेट्रोल गाड़ी में डलवाया। इसके बाद वह उसे सेक्टर-2 पेट्रोल पंप पर छोड़कर गाड़ी लेकर सेक्टर-7 तक घूमने निकल गया और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed