फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The doors of Kali Mata temple will open at four o'clock

Panchkula News: चार बजे खुलेंगे काली माता मंदिर के कपाट

Sat, 06 Apr 2024 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
The doors of Kali Mata temple will open at four o'clock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कालका। माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड प्राचीन श्रीकाली माता मंदिर में नवरात्र मेले की तैयारियों में जुटा है। नवरात्र में मंदिर को फूलों और लड़ियों से सजाया जाएगा। साथ ही मंदिर में जिग-जैग सिस्टम से श्रद्धालु माता के दर्शन करेंगे। पहले नवरात्र पर घट स्थापना पूज्य साध्वी डाॅ. अमृता दीदी करेंगी। मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह-4 बजे खोल दिए जाएंगे, रात्रि 11 बजे तक श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर समयावधि बढ़ाई भी जा सकती है।

24 सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक गतिविधि पर रखेंगे नजर

मंदिर में लगे 24 सीसीटीवी कैमरे मंदिर में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर अपनी नजर बनाए रखेगी। इसके अलावा पुलिस बल और सेवा दल के लोग मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे। इस दौरान मंदिर में डिस्पेंसरी की सुविधा भी मिलेगी। इस बार भी कालका सब्जी मंडी को पार्किंग स्थल बनाया गया है। यहीं से श्रद्धालु फ्री ऑटो का लाभ लेकर मंदिर पहुंच सकते हैं। नवरात्र के दौरान कालका-परवाणू बैरियर व मल्लाह मोड़ पिंजौर के पास बने शक्ति स्तंभ को रंगीन लाइटों से सुसज्जित किया जाएगा। सचिव पृथ्वी ने बताया कि नवरात्र की जानकारी से संबंधित करीब 9 बोर्ड कालका-पिंजौर में लगाए जाएंगे। इनमें सूचक निशान भी लगाया जाएगा। नवरात्र के दौरान दो स्वागत बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इसमें एक बाेर्ड रामबाग रोड और दूसरा तुलसीराम की धर्मशाला के पास लगाया जाएगा।
विज्ञापन














फ्री आटो सुविधा का मिलेगा लाभ



मंदिर सचिव ने बताया कि दूर-दराज से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुफ्त ऑटो की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। मंदिर की तरफ से 12 ऑटो लगाए गए हैं जोकि दो शिफ्टों में यह सुविधा प्रदान करेंगे। पहली शिफ्ट 6 से 2 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट 2 से 10 बजे की होगी। इस दौरान दो ऑटो कालका बस स्टैंड जबकि 4 ऑटो मंडी के प्रवेश द्वार पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन







मंदिर में रोजाना होगा हवन और भजन-कीर्तन




सचिव ने बताया कि मंदिर में रोजाना सुबह नौ बजे हवन किया जाएगा। शाम को साढ़े 7 से 10 बजे तक स्थानीय भजन मंडली माता के भजन कीर्तन करेगी। इसके मद्देनजर मंदिर प्रांगण में एक स्टेज भी लगाया जाएगा। श्रद्धालु इच्छानुसार मंदिर से ड्राई फ्रूट के प्रसाद का पैकेट भी खरीद सकते हैं। 100 ग्राम के पैकेट के लिए श्रद्धालुओं को 50 रुपये और 200 ग्राम के पैकेट के लिए श्रद्धालुओं को सौ रुपये अदा करने पड़ेंगे। वहीं, रक्षा सूत्र के लिए श्रद्धालुओं को 50 रुपये देने होंगे, जिसमें उनको पांच रक्षा सूत्रों का पैकेट दिया जाएगा।













भंडारा कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे भंडारा शुरू होगा। भंडारा कमेटी की ओर से पहले नवरात्र पर पाठ का आयोजन किया जाएगा। सातवें नवरात्र को हवन के साथ इसे संपूर्ण किया जाएगा। -संजय बंसल, प्रधान, श्री काली माता मंदिर भंडारा कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed