फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The door of the car parked on the highway opened, the bike rider was injured after hitting

हाईवे पर खड़ी कार का दरवाजा खोला, टकराकर बाइक सवार घायल

Thu, 17 Jun 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
The door of the car parked on the highway opened, the bike rider was injured after hitting
पंचकूला। सेक्टर-20 के पास से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर खड़ी कार का अचानक बीच में बैठे व्यक्ति ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बाइक दरवाजे से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद दो व्यक्ति चोटिल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिंदा लाल निवासी बादल कॉलोनी इंजन डिपार्टमेंट जीरकपुर ने बताया कि 14 जून को सुबह 11 बजे पड़ोसी जगविंद्र कुमार के साथ बाइक से पिंजौर जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-20 हाईवे पर पहुंचे तो एक खड़ी कार के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलने के बाद बाइक इसमें टकरा गई। बाइक टकरा जाने के बाद दोनों को चोटें आईं। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बिंदालाल को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। वहीं, जगविंद्र के सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। कार सवार अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed