{"_id":"6ac6aa431dc38ba17d037df6","slug":"the-darbar-will-be-decked-up-the-paths-will-be-illuminated-and-seven-buses-will-ferry-pilgrims-directly-to-the-mothers-shrine-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24709-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दरबार सजेगा, रास्ते जगमगाएंगे और सात बसें श्रद्धालुओं को सीधे माता के दरबार तक पहुंचाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दरबार सजेगा, रास्ते जगमगाएंगे और सात बसें श्रद्धालुओं को सीधे माता के दरबार तक पहुंचाएंगी
विज्ञापन
पंचकूला। शारदीय नवरात्र में माता मनसा देवी के दरबार में उमड़ने वाले आस्था के सैलाब को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 11 से 19 अक्तूबर तक मंदिर परिसर रोशनी, फूलों और धार्मिक आयोजनों से जगमगाएगा, वहीं श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने के लिए विशेष बस सेवा भी शुरू की जाएगी। माता मनसा देवी से कालका के काली माता मंदिर के लिए दो बसें चलेंगी, जबकि जीरकपुर, माजरी चौक और पंचकूला सेक्टर-5 बस स्टैंड से माता मनसा देवी मंदिर के लिए पांच बसें चलाने की व्यवस्था की गई है।
मंदिर परिसर को इस बार खास अंदाज में सजाने की तैयारी है। सिंह द्वार से माता मनसा देवी मंदिर तक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। कोलकाता और उत्तर प्रदेश से मंगाए जाने वाले 20 से 25 तरह के फूलों से मंदिर और आसपास के क्षेत्र का श्रृंगार किया जाएगा। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए मंदिर परिसर में नए मैट बिछाए जाएंगे।
पहले दिन रामायण पाठ का लाइट एंड साउंड शो
नवरात्र के पहले दिन धार्मिक आयोजन को विशेष रूप देने की तैयारी है। रामायण पाठ का लाइट एंड साउंड शो कराया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को धार्मिक माहौल के साथ एक विशेष दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
सिंह द्वार से मंदिर तक सड़क पर काम शुरू
बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर तक पहुंचने वाले प्रमुख रास्तों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। सिंह द्वार से माता मनसा देवी मंदिर और डाल्पिन चौक से मंदिर तक सड़क का काम शुरू हो चुका है। प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्र शुरू होने से पहले सड़क संबंधी काम पूरे कर लिए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
नालों की सफाई, कूड़ा डाला तो दो हजार जुर्माना
नवरात्र के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर पीएमडीए ने भी तैयारी तेज कर दी है। मंदिर क्षेत्र के आसपास नालों की सफाई शुरू करा दी गई है। भीड़ बढ़ने के दौरान नालों में कूड़ा डालने से रोकने के लिए दो हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान लागू रहेगा। सफाई व्यवस्था पर निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
बस सेवा से तीन दिशाओं से सीधे मंदिर तक पहुंचेंगे श्रद्धालु
रूट
बस सेवा
माता मनसा देवी, काली माता मंदिर, कालका
2 बसें
जीरकपुर, माता मनसा देवी मंदिर
विशेष बस सेवा
माजरी चौक, माता मनसा देवी मंदिर
विशेष बस सेवा
सेक्टर-5 बस स्टैंड, माता मनसा देवी मंदिर