फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab had Maximum number of Death in India due to Corona

डराने वाली खबर: कोरोना से मृत्यु दर में देश में पहले नंबर पर पहुंचा पंजाब, महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे

Wed, 14 Jul 2021 02:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 14 Jul 2021 02:09 AM IST
सार

पंजाब में बीते 24 घंटे में 115 नए कोरोना संक्रमित मिले और 5 मरीजों की जान गई। प्रदेश में अब तक एक करोड़ से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 5 लाख 97 हजार पॉजिटिव मिले हैं।
 

विज्ञापन
Punjab had Maximum number of Death in India due to Corona
corona virus - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर थमती नजर आ रही है। कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आ रही है। इस बीच पंजाब के हालात डरावने होने लगे हैं। पंजाब में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले की संख्या में कमी नहीं आ रही है। कोरोना से मृत्युदर के मामले में पंजाब महाराष्ट्र से आगे निकल गया है और देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को पंजाब में मृत्यु दर 2.7 प्रतिशत और महाराष्ट्र की 2.0 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में यही दर 1.3 प्रतिशत है। हालांकि राहत की बात यह है कि रिकवरी दर 97 फीसदी होने की वजह से अब तक सूबे में अब तक 5.7 लाख लोग महामारी को हरा चुके हैं।
विज्ञापन



प्रदेश में अब तक एक करोड़ से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 5 लाख 97 हजार पॉजिटिव मिले हैं। 16177 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अभी 1600 से अधिक सक्रिय मरीज हैं। तीन माह पहले सूबे में संक्रमण दर 13 प्रतिशत पहुंच गई थी, जो अब 0.36 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


115 नए मामले, 5 की मौत
पंजाब में बीते 24 घंटे में 115 नए कोरोना संक्रमित मिले और 5 मरीजों की जान गई। अभी तक 7663094 लोग टीकाकरण करवा चुके हैं। इनमें से 6216504 को पहली और 1446590 लोगों ने दूसरी खुराख दी जा चुकी है। मंगलवार को 36628 लोगों ने टीका लगवाया।


हरियाणा की स्थिति बेहतर
कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद हरियाणा की स्थिति पड़ोसी राज्यों से बेहतर है। पंजाब, यूपी, हिमाचल और दिल्ली के मुकाबले हरियाणा की रिकवरी दर अधिक है, साथ ही संक्रमण दर कम है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा की रिकवरी दर 98.64 प्रतिशत है, जबकि इसके मुकाबले दिल्ली की 98.2, हिमाचल प्रदेश की 97.7, उत्तर प्रदेश की 98.6 और पंजाब की 97 प्रतिशत है। मृत्यु दर की बात करें तो हरियाणा में 1.24 प्रतिशत चल रही है। दूसरे प्रदेशों पंजाब की 2.7, दिल्ली की 1.7, हिमाचल प्रदेश की 1.7 और यूपी की 1.3 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed