फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The claims of the corporation opened due to rain, the problem of water logging

बारिश से खुली निगम के दावों की पोल, जलभराव से हुई परेशानी

Fri, 01 Jul 2022 12:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The claims of the corporation opened due to rain, the problem of water logging
पंचकूला। प्री मानसून की बारिश ने नगर निगम के तैयारियों और दावों की पोल खोल दी। रोड गलियां और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई न होने के कारण शहर के कई सेक्टरों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सबसे ज्यादा जलभराव सेक्टर-14, सेक्टर-19, सेक्टर-20, अभयपुर, औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 और फेस-2 में हुआ। जैसे ही जलभराव की फोटो सोशल मीडिया पर वायर हुई मेयर कुलभूषण गोयल हरकत में आ गए। उन्होंने निगम के एसई, एक्सईएन और एसडीओ के साथ मौके का दौरा किया और लोगों को जल्द जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल के निर्देश पर नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारी मशीनरी लेकर सेक्टर-19 पहुंचे। जहां उन्होंने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पानी निकला। मेयर गोयल ने सेक्टर-19 अंडरपास में पानी भरने के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फोन कर पानी निकालने के निर्देश दिए। जिसके बाद मोटर लगाकर अंडरपास से पानी निकाला गया। एसई विजय गोयल ने बताया कि पंजाब की ओर नाले का एंट्री प्वाइंट छोटा होने के चलते पंचकूला से बलटाना की ओर पानी नहीं जाता। वहीं, लोगों ने नाले पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसके कारण नाला छोटा हो गया है।
विज्ञापन

उधर, मेयर कुलभूषण गोयल का दावा है कि करीब 75 प्रतिशत रोड गलियां साफ हो चुकी हैं। 25 प्रतिशत जो रोड गलियां रह गई हैं उनकी सफाई करवाई जा रही है। वहीं, जलभराव होने पर विपक्ष ने भी सत्तारूढ़ दल के नेताओं को कटघरे में खड़ा किया। कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि निगम के अधिकारी हर साल मानसून आने से पहले दावा करते हैं कि इस बार जलभराव नहीं होगा, क्योंकि इंतजाम पुख्ता कर लिए दए हैं। जबकि हर बार बरसात होने पर लोगों के घरों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारी 24 घंटे सेवा में रहें तत्पर: मेयर
मेयर कुलभूषण गोयल ने निगम अधिकारियों को जनता की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों ने नंबर भी जारी किए हैं। बरसात में किसी भी नागरिक को समस्या ना आने दी जाएगी। लोग फोन और व्हाट्सएप मैसेज करके सूचना दे सकते हैं। विजय गोयल अधीक्षक अभियंता नगर को निगम मोबाइल 9417491901, जसवंत सिंह कार्यकारी अभियंता 9996629555, प्रमोद कुमार कार्यकारी अभियंता 8708884382, सुमित मलिक कार्यकारी अभियंता 9671876878, हरिंद्र सेठी एसडीओ 9988095580, एमपी शर्मा एसडीओ 9056311932, एसडीओ एसएस ढांडा 9915514395, दलीप सिंह एसडीओ 9821395226, राजेश एसडीओ 7888984485 व सोमबीर नैन जेई 9416494302, तरुण जेई 9416199393।

गांव भानू में नदी का पानी घरों में घुसा
ग्रामीण इलाकों में भी जलभराव देखने को मिला। गांव भानू में नदी का पानी आने के कारण कई घरों में पानी घुस गया। नदियां पूरे उफान पर हैं, जिस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। घर में रखा सामान गीला होने से लोगों में काफी रोष था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed