{"_id":"69920aaa438189116007c56a","slug":"the-city-resounded-with-har-har-mahadev-a-wave-of-faith-surged-panchkula-news-c-87-1-pan1001-132993-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हर-हर महादेव से गूंजा शहर, आस्था का सैलाब उमड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हर-हर महादेव से गूंजा शहर, आस्था का सैलाब उमड़ा
विज्ञापन
पंचकूला। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महादेवपुर स्थित सकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। एक हाथ में गंगाजल, दूसरे में बेलपत्र लिए श्रद्धालु, थाल में भांग-धतूरा, फल-फूल और मन में भोलेनाथ की अलौकिक छवि के साथ हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा परिसर शिवमय हो गया। करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगी।
शनिवार रात से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। मंदिर के कपाट रात 11 बजे ही दर्शनार्थ खोल दिए गए। पांडवकालीन आस्था से जुड़े इस धाम में पूरी रात “ॐ नमः शिवाय” का जाप और घंटों की अनुगूंज लगातार सुनाई देती रही।
सुबह होते ही जलाभिषेक के लिए कतारें कई सौ मीटर तक फैल गईं। भीड़ को देखते हुए पंचकूला पुलिस ने मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग की और हैवी वाहनों की एंट्री बंद कर दी।
विज्ञापन
मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए करीब 350 पुलिस जवान तैनात किए गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी। 2 एसीपी और 3 इंस्पेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। 7 स्थानों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।
शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सेक्टर-15 स्थित रघुनाथ मंदिर में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए और जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगी। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं और भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसी तरह सेक्टर-12, सेक्टर-9, सेक्टर-17 और सेक्टर-25 के मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।