फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Chief Minister paid obeisance at Gurdwara Nada Sahib on the occasion of the birth anniversary of Shri Guru Nanak Dev Ji.

Panchkula News: मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा नाडा साहिब में टेका माथा

Wed, 05 Nov 2025 11:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister paid obeisance at Gurdwara Nada Sahib on the occasion of the birth anniversary of Shri Guru Nanak Dev Ji.
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पंचकूला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में स्थित निशान साहिब की परिक्रमा की और शीश नवाकर गुरु चरणों में नमन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे गुरु नानक देव जी के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और जीवन में तरक्की की राह पर अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज कल्याण और मानवता के उत्थान के लिए अनमोल शिक्षाएं दीं, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed