फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The car hit two youths riding a bike, one died

Panchkula News: कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 30 Jul 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
The car hit two youths riding a bike, one died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-26 के समीप शुक्रवार रात को बाइक सवार दो युवकों को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान लक्ष्मण लुधियाना निवासी के रूप में हुई है। घायल सुनील सेक्टर-27 निवासी है। पुलिस के अनुसार, डेराबस्सी निवासी संतराम ने बताया कि उसका भतीजा लक्ष्मण उससे मिलने के लिए दफ्फरपुर आया था। वहां से वह अपने दोस्त सुनील से मिलने के लिए सेक्टर-27 आया। वह भी उसके साथ था।


वापस जाते समय लक्ष्मण अपने दोस्त सुनील के साथ बाइक पर रामगढ़ की तरफ निकल पड़ा। उसके पीछे-पीछे संतराम भी बाइक से रामगढ़ की तरफ जा रहा था। सेक्टर-26/27 के कट पर किसी अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भतीजा लक्ष्मण और उसका दोस्त सुनील सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। मौके से कार चालक फरार हो गया। इसके तुरंत बाद दोनों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया और सुनील की हालत गंभीर देखकर उसको पीजीआई रेफर कर दिया। चंडीमंदिर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed