फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The burning of effigies of Ravana, Kumbhakaran and Meghnad in Kalka, the celebration of Dussehra celebration

कालका में रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन, दशहरा उत्सव की रही धूम

Sat, 16 Oct 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The burning of effigies of Ravana, Kumbhakaran and Meghnad in Kalka, the celebration of Dussehra celebration
कालका। शहर में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुबह से ही बाजारों में रौनक लगी रही। उधर, भारत नाटक क्लब की ओर से सब्जी मंडी कालका में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन

संरक्षक नवल मित्तल ने बताया कि इस दौरान करीब 60 फीट रावण का पुतला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। पूर्व विधायक लतिका शर्मा के पुत्र आदित्य शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। वहीं, मंडी के बच्चों के झूलाें से लेकर तरह-तरह के गोल गप्पे, चाट सहित खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाए इसका लोगों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटित हो इसके चलते पुलिस बल भी तैनात रहा। इस मौके पर प्रधान अशोक कुमार कुक्कू, व्यापार मंडल कालका के प्रधान नरेश मंगला, महासचिव भारत भूषण मित्तल, अरूण जैन सहित अन्य मौजूद रहे। मंच संचालन भारत भूषण मित्तल ने किया। देर शाम रावण, मेघनाथ और कुभंकरण के पुतलों का दहन किया गया। वहीं, टिपरा गांव में भी रावण का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed