फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The budget should strengthen education and employment

Panchkula News: शिक्षा और रोजगार को मजबूत बनाने वाला हो बजट

Sat, 01 Feb 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The budget should strengthen education and employment
पंचकूला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आम बजट से पंचकूला के युवाओं को काफी उम्मीद हैं। युवा शिक्षा और रोजगार को मजबूत बनाने वाला बजट की मांग कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि सरकार शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान दे, ताकि उन्हें बेहतर भविष्य मिल सके। युवाओं की यह भी उम्मीद है कि सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा दे। प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि युवा स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं।
विज्ञापन


महंगाई पर लगाम लगे
इस बजट में युवाओं के बारे में सोचा जाना चाहिए। महंगाई पर लगाम लगे और जिले में उद्योग लगाएं। साथ ही साथ इस बजट में सरकार युवाओं के लिए रोजगार लाए। आशा है कि व्यवसायियों को राहत देने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया जाएगा। - नितिन, निवासी सेक्टर-15
विज्ञापन


शिक्षा-रोजगार बेहतर हो
इस बजट में केंद्र सरकार ऐसी नीतियां बनाए। जिससे रोजमर्रा की चीजों की कीमत कम हो सके। बजट शिक्षा और रोजगार को मजबूत बनाने वाला चाहिए। नशा मुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ानी चाहिए, ताकि युवा स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। - लक्षित, निवासी सेक्टर-19
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षा को वित्तीय सहायता मिले
सरकारी स्कूल, कॉलेजों के लिए अधिक वित्तीय सहायता मिले, ताकि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बुनियादी स्तर पर मजबूत हो। बिना शिक्षा के देश का विकास संभव नहीं है। वित्तीय सहायता के तहत गरीब और मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृति योजनाओं का विस्तार होना चाहिए। जो योजनाएं चल रही हैं, उनकी प्रक्रिया सरल होनी चाहिए। -हिया गुप्ता, सेक्टर-20


रोजगार के नए अवसर मिले
युवाओं को 2025 के बजट से रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद है। वे चाहते हैं कि सरकार शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान दे, ताकि उन्हें बेहतर भविष्य मिल सके। युवाओं की यह भी उम्मीद है कि सरकार स्टार्टअप्स को बढ़ावा दे, जिससे उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद मिले। महंगाई पर नियंत्रण भी युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। वे चाहते हैं कि सरकार ऐसी नीतियां बनाए जिससे रोजमर्रा की चीजों की कीमत कम हो सके। इसके साथ ही, युवा चाहते हैं कि सरकार उनके लिए आवास, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी सुविधाएं भी बेहतर करे। - अतुल गुप्ता, सीए निवासी सेक्टर 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed