{"_id":"68e6b061cc28a15aa9092c84","slug":"the-bond-of-love-husband-and-wife-keep-the-fast-of-karva-chauth-together-panchkula-news-c-87-1-pan1010-127972-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: प्यार का बंधन...पति-पत्नी साथ रखते हैं करवाचौथ का व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: प्यार का बंधन...पति-पत्नी साथ रखते हैं करवाचौथ का व्रत
विज्ञापन
पंचकूला। करवाचौथ पर सुहागिनों द्वारा पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता था, अब उसी श्रद्धा से पति भी पत्नियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रख रहे हैं। शहर में कई युवाओं और नवविवाहित पुरुषों ने करवाचौथ पर व्रत रखकर समाज को समानता और प्रेम का संदेश दिया है। वह पारंपरिक पूजा की थाल सजाकर पत्नी संग चांद को अर्घ्य देते हैं और साथ में व्रत खोलते हैं। उनका कहना है कि अगर पत्नी उनके लिए दिनभर भूखी रह सकती है तो वे क्यों नहीं। यह सिर्फ परंपरा नहीं... प्यार और साझेदारी की बात है।
स्वीटी मेरे जीवन की प्रेरणा और परिवार की ताकत
कार्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के व्यस्तता के चलते कई बार परिवार को समय नहीं दे पाता हूं। पत्नी स्वीटी चौहान हमेशा मजबूत सहारा बन कर हर परिस्थिति में मेरे साथ खड़ी रहती है। वह न केवल जीवनसंगिनी है बल्कि मेरे जीवन की प्रेरणा और परिवार की ताकत है। करवाचौथ के अवसर पर हम दोनों ने एक-दूसरे की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और प्रेमपूर्ण जीवन की कामना करते हुए व्रत रखते हैं। इस दिन को भावनात्मक रूप से मनाते हैं। -अनिल सिंह चौहान, सेक्टर-10
पति-पत्नी की रिश्ता भगवान का अनमोल तोहफा
हम दोनों एक-दूसरे की लंबी आयु और सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए व्रत रखते हैं। पति-पत्नी की रिश्ता भगवान का बनाया अनमोल तोहफा है। एक-दूसरे के प्रति प्रेम, समर्पण की भावना रिश्ते के पवित्र बंधन को मजबूत बनाता है। हम पारंपरिक तरीके से करवाचौथ का व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ रखते हैं। दिनभर दोनों निर्जला व्रत रखकर और चांद के दर्शन के बाद परंपरागत रीति से व्रत का समापन करते हैं। - विनीत ठकराल ,सेक्टर -4