फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The body of a person was found in suspicious condition on the railway line in Sector-5 MDC

Panchkula News: सेक्टर-5 एमडीसी में रेलवे लाइन पर संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव

Fri, 04 Jul 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The body of a person was found in suspicious condition on the railway line in Sector-5 MDC
पंचकूला। सेक्टर-5 एमडीसी रेलवे अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है। स्टेशन मास्टर ने शव की जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचकूला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन


जीआरपी एसआई सुनील ने मुताबिक मृतक की पहचान नरेश कुमार (47) पुत्र राजकुमार सकेतड़ी में रह रहा था। उसके पास से एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला है जिससे उसकी पहचान हुई। नरेश मूलरूप से हरियाणा के जींद का रहने वाला था। पुलिस ने मोबाइल के जरिये मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दे दी है। मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। शव जिस स्थिति में मिला उससे आत्महत्या और हादसा दोनों ही संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता है। जीआरपी का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोन की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि यह आत्महत्या थी या कोई दुर्घटना या फिर कोई साजिश। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से पहले की गतिविधियों का कोई सुराग मिल सके। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed