फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The beauty of greenery outweighs the beauty of the city, who will pick up the gardening waste?

Panchkula News: हरियाली शहर की खूबसूरती भारी, बागवानी कचरा कौन उठाए भाई

Tue, 26 Sep 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
The beauty of greenery outweighs the beauty of the city, who will pick up the gardening waste?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। प्रदेश में पंचकूला एक ऐसा शहर है, जिसकी खूबसूरती हरियाली से है। यही हरियाली अब इसकी बदसूरती का कारण बनती जा रही है। शहर के अधिकांश फुटपाथों पर उगे घास और पौधों की छंटाई नहीं की जा रही है। इस कारण बेतरतीब खड़ी घास भद्दी लग रही है। दूसरी ओर जहां छंटाई की गई है, वहां से बागवानी कचरा नहीं उठाया जा रहा है। फुटपाथों पर पड़ी घास भी खूबसूरती पर ग्रहण लगा रही है। शहर में फुटपाथों पर घास और पेड़-पौधों की देखरेख के लिए अलग से बागवानी शाखा है। इस शाखा का काम घास और पौधों की छंटाई करना है, जिससे शहर की खूबसूरती बरकरार रहे। मगर नगर निगम इस मामले में पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। आलम यह है कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले शहर के लगभग सभी सेक्टरों में व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। शहर के सेक्टर-4, 5, 7, 9, 25, 26 और 16 में सबसे अधिक समस्या आ रही है। इस घास में मुंह मारने के लिए लावारिस पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं। इससे हादसा होने का डर बना रहता है।

बागवानी विंग में नहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली, कर्मचारी भी कम
शहर का यह आलम इसलिए भी है कि नगर निगम के पास इसके लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारी नहीं हैं। पेड़ों और घास की छंटाई के बाद बागवानी के कचरे को उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली भी नहीं हैं। इसके लिए एक एजेंसी से अनुबंध किया गया है, जिसने करीब 20 ट्रैक्टर-ट्रॉली लगा रखे हैं। इसके अलावा बागवानी के कचरे को उठाने के लिए नगर निगम की सैनिटेशन विंग से कर्मचारी मिलने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन



कई बार की जा चुकी शिकायत : पपनेजा
सेक्टर-16 निवासी सुभाष पपनेजा ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, मगर उनका कोई असर नहीं हो रहा है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारी नहीं रखते निगरानी : नैय्यर
सेक्टर-15 निवासी एसके नैय्यर का कहना है कि नग निगम के अधिकारी इतने लापरवाह हैं कि वे अपने कर्मचारियों पर निगरानी ही नहीं रखते हैं। कर्मचारी उन्हें जो कहानी सुनाते हैं, उसी पर वे यकीन कर लेते हैं।



इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। जल्द से जल्द फुटपाथ से बागवानी के कचरे को उठवा दिया जाएगा। - अपूर्व चौधरी, डीएमसी पंचकूला, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed