फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The aim is to extend the benefits of public welfare schemes to the last person standing

Panchkula News: जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक है पहुंचाना

Wed, 03 Jan 2024 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
The aim is to extend the benefits of public welfare schemes to the last person standing
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सामुदायिक केंद्र सेक्टर-21 में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के पहुंचने पर मंगलवार को लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोजन में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता विशिष्ट अतिथि थे। सौदान सिंह और ज्ञानचंद गुप्ता ने सामुदायिक केंद्र में लाभार्थियों को दी जा रही सरकारी सुविधाओं का जायजा लिया और लाभार्थियों से चर्चा की। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य भिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गांरटी वाली गाड़ी प्रत्येक गांव और शहर जाकर योजनाओं की जानकारी दे रही है ताकि कोई भी पात्र लाभ से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत यात्रा जनसंवाद के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा एक ही छत के नीचे लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान गैस एजेंसियों द्वारा स्टाल लगाकर पंजीकृत पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही निशुल्क सिलिंडर और चूल्हा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि पात्र लाभार्थी इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करवाकर लाभ अवश्य उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed