{"_id":"684f228b898cd015ec0c052a","slug":"the-accused-who-stole-a-mobile-and-stole-rs-107-lakh-from-the-bank-has-been-arrested-panchkula-news-c-87-1-pan1009-123703-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोबाइल चोरी कर बैंक से 1.07 लाख रुपये उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोबाइल चोरी कर बैंक से 1.07 लाख रुपये उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दिव्यांग व्यक्ति का मोबाइल चुराकर बैंक खाते से 1.07 लाख रुपये उड़ाने के आरोपी को साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 की टीम ने गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। आरोपी की पहचान रामगढ़ के राहुल के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने ही शिकायतकर्ता का फोन चोरी किया था और उसके मोबाइल नंबर से जुड़ी यूपीआई सेवाओं का दुरुपयोग कर खाते से पैसे ट्रांसफर किए थे।
आरोपी को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी किया गया मोबाइल फोन और निकाली गई रकम बरामद करेगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि क्या आरोपी पूर्व में भी किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त रहा है या किसी साइबर ठगी के गिरोह से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
क्या था मामला
पुलिस के अनुसार 13 जून 2025 को महबूब खान (34) निवासी रामगढ़, थाना चंडीमंदिर ने साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कम पढ़ा लिखा होने के साथ-साथ दिव्यांग भी है। कपड़ों की दुकान में काम करके परिवार पालता है। 19 अप्रैल को उसका मोबाइल फोन गुम हो गया था, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी थी। कुछ समय बाद जब वह बैंक गया तो पता चला कि उसके खाते से अलग-अलग लेन-देन कर कुल 1.07 लाख रुपये की राशि यूपीआई के माध्यम से निकाली जा चुकी है।
विज्ञापन