{"_id":"689cdd66b8be1228a10cfd54","slug":"the-accused-of-the-hate-attack-on-an-elderly-sikh-in-america-should-be-given-severe-punishment-jathedar-gadgajj-panchkula-news-c-59-1-asr1001-113667-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में सिख बुजुर्ग पर हुए नफ़रत भरे हमले के आरोपियों को कड़ी सज़ा दी जाए : जत्थेदार गड़गज्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में सिख बुजुर्ग पर हुए नफ़रत भरे हमले के आरोपियों को कड़ी सज़ा दी जाए : जत्थेदार गड़गज्ज
Thu, 14 Aug 2025 12:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज्ज ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के नॉर्थ हॉलीवुड में 70 वर्षीय सिख हरपाल सिंह पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (एलएपीडी) और अमेरिकी जांच एजेंसियों को आरोपियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी अमेरिका में अपने भारतीय मिशन के माध्यम से यह सुनिश्चित करने को कहा कि हरपाल सिंह पर हुए हमले को घृणा अपराध के रूप में दर्ज किया जाए।
जत्थेदार ने कहा कि इस हमले के पीछे के मकसद को समझना बेहद जरूरी है। इसको नफरत भरे अपराध के तौर पर दर्ज किया जाना चाहिए। हरपाल सिंह सेटिकॉय स्ट्रीट और लंकेरशिम बुलेवार्ड के पास टहल रहे थे। उसी समय एक व्यक्ति ने उनके ऊपर हमला कर दिया। वह अब अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। एलएपीडी ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और पुलिस को हमले के पीछे उसके मकसद का खुलासा करना चाहिए।
जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने कहा कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की 2024 घृणा अपराध रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि अमेरिका में सिखों के खिलाफ नफरत भरे हमलों में कुछ कमी आई है, सिख तीसरे सबसे अधिक लक्षित धार्मिक समूह के रूप में दर्ज हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि एफबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में सिखों के खिलाफ 153 नफरत भरे हमले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
जत्थेदार ने विदेशों में रहने वाले सभी सिखों से भी तैयार रहने और हथियारबंद रहने को कहा ताकि ऐसी स्थिति में हमलावर से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि परिवार के बुजुर्गों को अकेले बाहर जाने से बचना चाहिए और ऐसे स्थानों या पार्कों में सैर के लिए जाना चाहिए जहां अन्य लोग मौजूद हों। जत्थेदार ने कहा कि एक सिख पर ऐसा हमला पूरे पंथ को चुनौती देने जैसा है, इसलिए ऐसे मामलों से पंथक भावना और गंभीरता से निपटने की जरूरत है।