फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused of stealing cash escaped from the police after his arrest.

Panchkula News: गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ से निकला नकदी चोरी का आरोपी

Tue, 13 Jan 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The accused of stealing cash escaped from the police after his arrest.
सेक्टर-14 सब्जी मंडी में गल्ला लेकर फरार, पुलिस ने पकड़ा लेकिन मेडिकल के दौरान भाग गया; तलाश जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित सब्जी मंडी में चोरी की वारदात सामने आई है। सब्जी बेचने वाले के गल्ले से करीब 6 हजार रुपये चोरी करने वाला युवक मौके पर पकड़ लिया गया लेकिन पुलिस हिरासत में मेडिकल जांच के दौरान वह अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी सब्जी विक्रेता ने थाना सेक्टर-14 में शिकायत दी कि वह विभिन्न सब्जी मंडियों में फड़ी लगाकर रोजी-रोटी कमाता है। 10 जनवरी को वह सेक्टर-14 सब्जी मंडी में लकड़ी के टेबल पर फड़ी लगाकर सब्जी बेच रहा था। कमाए गए रुपये उसने लिफाफे (गल्ला) में रखे थे।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता के अनुसार, वह थोड़ी देर के लिए टेबल से हट गया तो एक युवक ने गल्ला उठाकर भाग गया। गल्ले में लगभग 6 हजार रुपये थे। शोर मचाने पर वह और पास में फड़ी लगाने वाले ने पीछा कर आरोपी को पावर कॉलोनी फेस-2 इंडस्ट्रियल एरिया के पास सड़क पर पकड़ लिया। उसी समय बाजार में गश्त कर रही पुलिस की दुर्गा शक्ति वाहन मौके पर पहुंच गई। पीड़ितों ने पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना सेक्टर-14 लाया और उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल के दौरान आरोपी फरार
सोमवार को आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल परिसर से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन देर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।


एसएचओ सेक्टर-14 ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed