{"_id":"67c760e9cfb472fca80f13d8","slug":"the-accused-of-clashing-with-the-police-near-the-cms-convoy-has-been-sent-to-judicial-custody-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-15619-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीएम के काफिले के पास पुलिस से झड़प करने का आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीएम के काफिले के पास पुलिस से झड़प करने का आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 रेड बिशप में हरियाणा सरकार की प्री बजट मीटिंग में मुख्यमंत्री के काफिले के पास मोटरसाइकिल गलत तरीके से ले जाने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिस से झगड़ने के मामले में आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक तीन मार्च को पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार के पास पहुंचने वाला युवक नसीब सिंह हिसार निवासी है। साल 2011 से नसीब सिंह पिंजौर की लेखराम कॉलोनी में रह रहा है। वह आम आदमी पार्टी का पूर्व नेता भी रह चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि नसीब मानसिक रूप से अस्वस्थ है। परिवार ने उसका चंडीगढ़ पीजीआई से भी इलाज कराया था।
सोमवार को नसीब ने पुलिस कर्मियों से कहा था कि उसे दवाएं देकर मेंटली टार्चर किया गया है। जिला अदालत ने पुलिस की सभी दलीलों को सुनने के बाद आरोपी नसीब सिंह को अंबाला जेल भेज दिया। इस मामले में जब पुलिसकर्मी चाबी निकाल रहा था तो युवक पुलिस को धमकाने लगा। कहने लगा कि अगर चाबी निकाली तो मैं तुम्हारे हाथ तोड़ दूंगा। काफी बहस के बाद पुलिस ने युवक को चाबी नहीं दी थी।