फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused in Sagar Singla suicide case is still absconding.

Panchkula News: सागर सिंगला आत्महत्या केस में आरोपी अब भी फरार

Sun, 09 Nov 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The accused in Sagar Singla suicide case is still absconding.
सात दिन की लिखित पुलिस गारंटी में से बीते चार दिन, परिजन बोले-अब भरोसा नहीं रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। टांगरी नदी के पास मारपीट से आहत होकर फंदा लगाने वाले युवक सागर सिंगला की मौत को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस अब तक मुख्य आरोपी राजीव गुज्जर और शिव उर्फ काकू को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बीते बुधवार को एसीपी आशीष कुमार के निर्देश में थानाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने परिजनों को सात दिन में गिरफ्तारी की लिखित गारंटी दी थी। चार दिन बीत चुके हैं और पुलिस के हाथ खाली हैं।
इस देरी से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस सिर्फ बयानबाजी कर रही है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे फिर एकजुट होकर इंसाफ की गुहार लगाएंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी माइनिंग और नशे के कारोबार से जुड़े हैं इसलिए पुलिस जानबूझकर कार्रवाई से बच रही है। फिलहाल रायपुररानी में माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन


चार दिन में क्या हुआ
4 नवंबर : टांगरी नदी के पास मारपीट से आहत होकर युवक ने फांसी लगाई।
4 नवंबर की शाम : पुलिस ने मामला दर्ज किया।
5 नवंबर (2:30 बजे) : परिजनों ने सड़क पर धरना देकर दो युवकों पर आरोप लगाए।
5 नवंबर (शाम 5 बजे) : एसीपी आशीष कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष ने एक सप्ताह में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
6 नवंबर : सुरक्षा एजेंट की शिकायत पर पुलिस ने हाईवे जाम करने वाले नौ लोगों को नामजद और 80–90 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।
7 नवंबर : परिजन इंसाफ और दर्ज मुकदमे रद्द कराने की मांग लेकर थाना पहुंचे।

पुलिस का पक्ष
आरोपियों की तलाश में दो पुलिस टीमें जुटी हैं। दोनों युवक जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। किसी भी सुराग को हाथ से जाने नहीं दिया जाएगा।
-सुखबीर सिंह, थानाध्यक्ष रायपुररानी

परिजन बोले- भरोसा नहीं रहा
पुलिस ने लिखित गारंटी दी थी कि सात दिन में गिरफ्तारी होगी। चार दिन बीत गए हैं। अब हमें भरोसा नहीं कि इंसाफ मिलेगा।
-बृजलाल, मृतक के पिता

नेताओं की प्रतिक्रिया
सागर सिंगला के असली आरोपियों की गिरफ्तारी के बजाय पुलिस निर्दोष लोगों पर कार्रवाई कर रही है। यह निंदनीय है। झूठे मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं।
-बलबीर सैनी, जजपा

अगर पुलिस ने पहले दिन से गंभीरता दिखाई होती तो लोगों को सड़क पर उतरने की नौबत नहीं आती। अब निर्दोषों पर मुकदमे दर्ज कर जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राज अग्रवाल, प्रधान, अग्रवाल सभा रायपुररानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed