{"_id":"62e837cf2c311606045e11fa","slug":"tgt-english-recruitment-result-this-week-panchkula-news-pkl458326823","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी अंग्रेजी भर्ती का परिणाम जल्द आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी अंग्रेजी भर्ती का परिणाम जल्द आएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। वर्ष 2015 की टीजीटी अंग्रेजी की भर्ती का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इसकी तैयारी कर ली है। एक या दो दिन में पहले मेवात केडर का परिणाम जारी किया जाएगा। शेष हरियाणा के परिणाम के लिए अन्य अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांच के लिए बुलाया जाएगा और साक्षात्कार लेकर परिणाम जारी किया जाएगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि टीटीजी के 1035 पदों की भर्ती को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में खदरी ने बताया कि संयुक्त पात्रता परीक्षा की तिथि भी इस सप्ताह जारी होगी। यह परीक्षा 32 हजार पदों के लिए होनी है। सरकार और एनटीए के बीच इसको लेकर बातचीत जारी है। पुलिस और क्लर्क भर्ती को लेकर अदालत में स्टे लगने के सवाल पर खदरी ने बताया कि आयोग हाईकोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखेगा। इन दोनों भर्तियों में नार्मेलाइजेशन फार्मूले को लेकर विवाद है। हमें उम्मीद है कि अदालत के सामने जब तथ्य रखे जाएंगे तो वह इन भर्तियों पर से स्टे हट जाएगा।
आईटीआई के इंस्ट्रक्टर की भर्ती के सवाल पर चेयरमैन ने बताया कि कुल 96 कैटेगरी में 3200 पदों पर भर्ती होनी है। एक हजार से अधिक पदों की 40 कैटेगरी का परिणाम जारी किया जा चुका है। शेष पदों के लिए भी जल्द परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा, कई अन्य विभागों के 500 पदों के परिणाम बाकि हैं, उनको भी जल्दी जारी करने की प्रक्रिया जारी है।