{"_id":"6833238b26d147ca4d02287f","slug":"tgm-church-team-won-the-cricket-tournament-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-17469-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टीजीएम चर्च की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टीजीएम चर्च की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
सेक्टर -3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में एलजीसी चर्च की टीम को हरायामाई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला पास्टर क्रिश्चियन एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिश्चियन क्रिकेट टूर्नामेंट टीजीएम चर्च की टीम ने जीत लिया। पीपीसीए चैपियनशिप ट्रॉफी-2025 लीग के मैच सेक्टर -3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 8 मई से पंचकूला में शुरू हुए थे। इसका समापन 24 मई को हुआ।अध्यक्ष पास्टर अजय दास ने पीपीसीए बोर्ड व दोनों टीम के साथ मिलकर प्रार्थना के साथ टूर्नामेंट का फाइनल मैच करवाया।
इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच पंचकूला में टीजीएम चर्च पंचकूला की टीम और एलजीसी चर्च की टीम पंचकूला के बीच खेला गया, जिसमें टीजीएम चर्च पंचकूला ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। एलजीसी चर्च को बैटिंग करने का मौका दिया। एलजीसी चर्च की टीम ने बैटिंग करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 122 रन बनाए। वहीं टीजीएम टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट पर एलजीसी चर्च की टीम ने करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट जीत लिया। पीपीसीए चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर ली।
इस मैच में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ दा सीरिस साइमंड रहे, जिनको ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विनर टीम को प्रधान अजय दास ने ट्रॉफी और 7100 रुपये का चेक दिया। रनर अप टीम को ट्रॉफी और 4100 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया क्रिकेट टूर्नामेंट में कई टीमों ने अपनी एंट्री करवाई। प्रत्येक मैच 15-15 ओवर के लीग मैच रहे जो टीम 3 में से 2 मैच जीती वह सेमीफाइनल में आगे गई। अध्यक्ष अजय दास ने बताया क्रिकेट टूर्नामेंट को करवाने का मकसद मसीह समाज के युवाओं को खेल के लिए और प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर पास्टर अजय दास, पास्टर भारत तुषार, पास्टर संदीप प्रोचिया, पास्टर पास्टर जोन पॉल, पास्टर विक्रमजीत खुराना, पास्टर विक्रम प्रोचिया, वहन जैंसी चमन, पास्टर जगदीश, पास्टर हैप्पी जॉन, पास्टर वशु पीटर ,पास्टर मैक्स, पास्टर, भई अमित आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।