Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tender issued for catching monkeys; teams formed for stray animals

Panchkula News: बंदरों को पकड़ने के लिए लगा टेंडर, लावारिस पशुओं के लिए बनी टीमें

Sat, 07 Nov 2026 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Tender issued for catching monkeys; teams formed for stray animals
2025 की डेडलाइन भी हुई फेल,नगर निगम नंदी-गोशालाओं की कराएगा जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। पंचकूला की सभी गोशालाएं पूरी तरह भर चुकी हैं। जगह की कमी के चलते पशु पकड़ो अभियान भी ठंडा पड़ गया था। अब नगर निगम ने बंदरों और संरक्षित पशुओं को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। घग्गर नदी के दोनों ओर बसे सेक्टरों के लोग बंदरों से परेशान हैं।
नगर निगम की ओर से पंचकूला को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए साल दर साल डेडलाइन दी गई, लेकिन हर बार दावे फेल साबित हुए। आखिरी डेडलाइन 31 अगस्त 2025 तय की गई थी। एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी सड़कों पर गाय-बैलों के झुंड घूम रहे हैं। गायों से ज्यादा नंदी दिखाई देने पर निगम ने नंदीशाला खोलने के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे, लेकिन प्रक्रिया अब भी अटकी हुई है। निगम नंदीशालाओं की जांच करवा चुका है और कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन

सड़कों पर पशुओं के झुंड बन रहे हादसों की वजह
आवारा पशु सड़कों, पार्कों, पार्किंग स्थलों और खाली मैदानों पर कब्जा जमाए हुए हैं। इनके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि कुछ की जान भी जा चुकी है। ट्रैफिक जाम और गंदगी की समस्या भी बढ़ी है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पंचकूला की खराब रैंकिंग के पीछे भी इसे बड़ी वजह माना जा रहा है।नगर निगम के अनुसार पशुओं को पकड़ने और उनके रखरखाव के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें शिफ्ट करने के इंतजाम किए जा रहे हैं। वार्ड कमेटी अभियान की रिपोर्ट रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

गैर-निर्धारित जगहों पर चारा डालना बंद करना होगा
इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास के रिहायशी इलाकों में पशुओं की लंबी कतारें सड़कों और पार्कों में दिखाई देती हैं। कचरा पॉइंट पर भी पशु भोजन करते नजर आते हैं। अब निगम को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों को भी गैर-निर्धारित जगहों पर पशुओं को चारा डालना बंद करना होगा।- एसके नैयर, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष


कोट

पशुओं को पकड़ने के लिए निगम ने काम साैंप दिया है और टीमें संरक्षित पशुओं को पकड़ रही हैं। बंदरों को पकड़ने के लिए भी टेंडर हो चुका है।- विनय कुमार, नगर निगम आयुक्त,पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed