फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tell the farmers about the benefits of organic farming in Bataur

Panchkula News: बतौड़ में किसानों को जैविक खेती के फायदे बताए

Fri, 30 May 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Tell the farmers about the benefits of organic farming in Bataur
बरवाला। केंद्र सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों को जैविक खेती, बागवानी, मछली पालन और पशुपालन के बारे में जागरूक कर इसके फायदे बताने े लिए गांव बतौड़ में एक किसान गोष्ठी हुई। इसमे गांव बतौड़, सुल्तानपुर, जलौली व नग्गल के 200 किसानों ने भाग लिया। डॉ वंदना खंडेलवाल कृषि वैज्ञानिक, डॉ जयप्रकाश शर्मा एसएमएस, डॉ. रामवीर ठखान जीवीएच बरवाला, राजन खोरा मछली पालन विभाग, डॉ. अनुज गोदारा एचडीओ बागवानी विभाग, डॉ. आरके पुंडीर एनपीएजीआर करनाल, संदीप शर्मा खण्ड तकनीकी मैनेजर कृषि विभाग बरवाला, सूरज एबीटीएम बरवाला ने अपने विभागों के बारे में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को रसायनिक खाद के अंधाधुंध प्रयोग के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि रसायनिक खादों का अत्यधिक प्रयोग न केवल हमारी जमीन को बंजर बना रहा है बल्कि इसके ज्यादा प्रयोग से कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। इसलिए जैविक खाद का इस्तेमाल करें। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच रविन्द्र राणा, मैनपाल सिंह, संदीप राणा, राजबीर सिंह, जितेंद्र सिंह, फतेह सिंह, सीपी राणा, श्रीपाल सिंह, नीरज शर्मा, सुरेश शर्मा, पार्थ राणा, जगपाल सिंह, नरेंद्र काका, सोनू पंच, गुरबचन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed