फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tehsil operations affected due to lack of software update.

Panchkula News: सॉफ्टवेयर अपडेट न होने से तहसील का कामकाज प्रभावित

Tue, 09 Jun 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tehsil operations affected due to lack of software update.
छह दिन से इंतकाल और जमाबंदी की सेवाएं बाधित, लोगों को बार-बार लगाने पड़ रहे चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित तहसील कार्यालय में सॉफ्टवेयर संबंधी तकनीकी समस्या के कारण पिछले छह दिनों से जमीन से जुड़े कार्य प्रभावित हैं। सोमवार को भी सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने से इंतकाल दर्ज नहीं हो सके और कंप्यूटर से जमाबंदी (फर्द) की प्रतियां जारी नहीं की जा सकीं। इससे दूर-दराज से पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा और कई लोग बिना काम कराए लौट गए।
कार्यालय पहुंचे दीप सिंह, मोहन, रूलदाराम, मेहरदीन, जयपाल और रणसिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि वे जमीन संबंधी जरूरी कार्यों के लिए सुबह से तहसील कार्यालय में मौजूद रहे, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण उनका काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि समस्या केवल एक दिन की नहीं, बल्कि पिछले पांच-छह दिनों से लगातार बनी हुई है। इसके कारण उन्हें बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इंतकाल, जमाबंदी और अन्य राजस्व कार्य समय पर नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों ने बताया कि जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने से उनके अन्य सरकारी और निजी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामियों को जल्द दूर कर व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

लोगों का कहना है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में परेशानियां और बढ़ सकती हैं। तहसील कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहने से दिनभर लोगों में नाराजगी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed