{"_id":"68cdbd554809a8ab2f0d5dd1","slug":"teenager-scolded-by-family-for-finding-cigarettes-runs-away-from-home-panchkula-news-c-87-1-pan1011-127139-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिगरेट मिलने पर परिजनों ने डांटा, किशोर घर से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिगरेट मिलने पर परिजनों ने डांटा, किशोर घर से भागा
विज्ञापन
सेक्टर-7 थाना पुलिस ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद खरड़ से ढूंढ कर उसे परिजनों के हवाले किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। परिजनों की डांट से नाराज होकर 15 साल का किशोर घर से भाग गया। बच्चे की जेब से सिगरेट मिलने पर घरवालों ने उसे फटकार लगाई थी। बाद में परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सेक्टर-7 थाना पुलिस ने उसे खरड़ से ढूंढ कर उसे परिजनों के हवाले किया।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 10 बजे बच्चे के जेब से सिगरेट मिली। परिवार ने उसे दोबारा ऐसी गलती न करने की नसीहत दी लेकिन किशोर नाराज होकर घर से निकलकर चला गया। करीब डेढ़ घंटे तक परिजन खुद तलाश करते रहे लेकिन बच्चा नहीं मिला। इसके बाद दोपहर में परिजनों ने सेक्टर-7 थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही एसएचओ सेक्टर-7 ने एक टीम बनाई, जिसमें हेड कांस्टेबल अमन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने सेक्टर-7 से गुजरने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और बच्चे की लोकेशन ट्रेस की। फुटेज के आधार पर पुलिस किशोर के पीछे-पीछे आगे बढ़ी और उसे खरड़ से ढूंढ कर परिजनों को सौंपा।