फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Teachers' Day today: Girls' college students decorate a special wall for teachers

शिक्षक दिवस आज : गर्ल्स कॉलेज में शिक्षकों के लिए छात्राओं ने सजाई खास वॉल

Sat, 05 Sep 2026 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Teachers' Day today: Girls' college students decorate a special wall for teachers
राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे संस्कृति स्कूल के पीटीआई राजेश कुमार को सम्मानित
विज्ञापन

स्कूलों में फूल, शुभकामना कार्ड और हस्तनिर्मित उपहारों से होगा गुरुजनों का सम्मान
विद्यार्थी संभालेंगे एक दिन के लिए शिक्षक की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गुरु के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का पर्व शिक्षक दिवस शनिवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, सेक्टर-20 में कार्यरत पीटीआई राजेश कुमार को सम्मानित करेंगे। वहीं, सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में खास वॉल तैयार की है जिस पर उनके हस्ताक्षर गुरु-शिष्य के रिश्ते की यादगार बनेंगे। जिले के स्कूलों में शिक्षक दिवस को लेकर विभिन्न गतिविधियों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भारत में हर वर्ष पांच सितंबर को महान शिक्षाविद्, दार्शनिक और देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए समर्पित है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाले मार्गदर्शक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार, सोच और भविष्य को आकार देने वाले शिल्पकार होते हैं।
विज्ञापन


खेल सुविधाओं के विकास में रहा योगदान
संस्कृति स्कूल के पीटीआई राजेश कुमार को शिक्षण के साथ खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय में खेल मैदान, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और क्रिकेट कोर्ट के साथ छह लेन रनिंग ट्रैक जैसी आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने में उनका विशेष योगदान रहा है। राजेश कुमार ने कहा कि वह यह सम्मान अपने विद्यार्थियों को समर्पित करते हैं। विद्यार्थियों की मेहनत और निष्ठा के कारण ही उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल और कार्ड से जताएंगे आभार
जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर असिन्द्र कुमार ने बताया कि शिक्षक दिवस विद्यार्थियों को शिक्षकों के प्रति मन में छिपे सम्मान और आभार को व्यक्त करने का अवसर देता है। स्कूलों में विद्यार्थी शिक्षकों को फूल, शुभकामना कार्ड, हस्तनिर्मित उपहार और स्मृति-चिह्न भेंट करेंगे। इसके अलावा पोस्टर एवं स्लोगन लेखन, निबंध, प्रश्नोत्तरी, धन्यवाद-पत्र लेखन और गुरु-शिष्य संवाद जैसी गतिविधियां भी होंगी।

एक दिन शिक्षक बनेंगे विद्यार्थी
शिक्षक दिवस पर ‘विद्यार्थी बने शिक्षक’ गतिविधि भी आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थी एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाकर कक्षा में अपने साथियों को पढ़ाएंगे। इससे उन्हें शिक्षक की जिम्मेदारी और शिक्षण कार्य की चुनौतियों को समझने का अवसर मिलेगा।

ताइक्वांडो और एथलेटिक्स में बढ़ाया मान

शिक्षक की कलम से
कुशल प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो और एथलेटिक्स में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण सहित अनेक पदक अर्जित किए हैं। विद्यार्थियों ने बुल्गारिया और कोरिया की धरती पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है।
-राजेश कुमार, पीटीआई

कोट
एक अच्छे शिक्षक का प्रभाव विद्यार्थी के जीवन में वर्षों नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी बना रहता है।
-असिंद्र कुमार, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed