फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tau Devi Lal Stadium ready for Khelo India, thousands of players will show strength

खेलो इंडिया के लिए तैयार ताऊ देवीलाल स्टेडियम, हजारों खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Thu, 19 May 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tau Devi Lal Stadium ready for Khelo India, thousands of players will show strength
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 4 से 13 जून तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया की तैयारियों को लेकर विभाग पूरी तरह तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके लिए ताऊ देवीलाल स्टेडियम के मैदानों को पूरी सुविधाओें के साथ तैयार कर लिया गया है। साथ ही खिलाड़ियों के ठहराव और खान-पान को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। बुधवार को भी खेल विभाग के आला अधिकारियों ने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ खेलो इंडिया के आयोजन को लेकर बैठक की है। वीरवार को भी बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

खेलो इंडिया में इस बार अलग-अलग खेलों के आठ हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाएंगे। इसके लिए टेनिस, टेबल टेनिस, रनिंग ट्रैक सहित अन्य सभी मैदानों को तैयार कर दिया गया है। खिलाड़ियों के लिए पानी और आराम करने की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलेंगी सभी सुविधा, बनाई जा रही रूपरेखा
खेलो इंडिया में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश भी विभाग के आला अधिकारियों की ओर से जारी किए जा चुके हैं। मैदानों पर खिलाड़ियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए लगातार अधिकारियों द्वारा जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खेलों के होंगे मुकाबले
इस बार खेलो इंडिया में 25 खेलों को शामिल किया गया है। इनमें टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइक्लिंग, तीरंदाजी, बास्केट बॉल, शतरंज, फुटबॉल, जिम्नास्टिक्स, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, कराटे, खो-खो, कबड्डी, निशानेबाजी, तैराकी और भारोत्तोलन आदि खेल शामिल हैं।

कोट
खेलो इंडिया के सफल आयोजन को लेकर विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। मैदानों को तैयार कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए तय की गई सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। - पंकज नैन, निदेशक, खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed