{"_id":"685c316cddf9e9c02e002e06","slug":"suspicion-took-his-life-husband-killed-his-wife-by-hitting-her-with-an-axe-panchkula-news-c-371-1-mog1001-101413-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शक ली जान, पति ने पत्नी पर कस्सी मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शक ली जान, पति ने पत्नी पर कस्सी मारकर की हत्या
Wed, 25 Jun 2025 10:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 25 Jun 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। थाना बाघापुराना के अधीन आते गांव ढिलवां में चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी की कस्सी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी पति रिक्की खान को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय परवीन बेगम के रूप में हुई है।
बरनाला निवासी परवीन बेगम की शादी करीब नौ साल पहले ढिलवां निवासी रिक्की खान से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। रिक्की खान अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। बुधवार सुबह वह खेतों में धान की पनीरी लगा रहा था। करीब नौ से दस बजे के बीच वह खाना खाने घर आया तो उसने अपनी पत्नी को किसी से फोन पर बात करते देखा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर रिक्की खान ने घर में कस्सी से पत्नी के चेहरे और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे परवीन बेगम की मौके पर ही मौत हो गई।
डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परवीन बेगम की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना बाघापुराना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।