{"_id":"6543f901029d9cf8b30f3805","slug":"suspended-judge-sudhir-parmar-accused-in-money-laundering-case-gets-bail-panchkula-news-c-87-1-pan1004-6193-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी निलंबित जज सुधीर परमार को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी निलंबित जज सुधीर परमार को मिली जमानत
विज्ञापन
पंचकूला। विशेष ईडी न्यायालय ने एम3एम मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी निलंबित न्यायाधीश सुधीर परमार और सह आरोपी अजय परमार को जमानत दे दी है। इस मामले में आरोपी बसंत बंसल और पंकज बंसल को 3 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहत दिए जाने के कुछ दिनों बाद अजय परमार और सुधीर परमार ने जमानत याचिका दायर की थी। ईडी ने सुधीर परमार को नौ अप्रैल को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। अजय परमार को 15 जून को गिरफ्तार किया गया था। अजय परमार ने याचिका में समानता के आधार पर और अपनी गिरफ्तारी की दलील के आधार पर नियमित जमानत की रियायत मांगी थी। उनका कहना था कि उनकी गिरफ्तारी पीएमएलए की धारा 19 के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अप्रैल में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दर्ज कराई एफआईआर से जुड़ा है।
जांच एजेंसी ने पहले इस मामले में सुधीर परमार के भतीजे अजय परमार, रियल एस्टेट कंपनी एम3एम के दो प्रमोटरों बसंत बंसल और पंकज बंसल और एक अन्य रियल्टी समूह आईआरईओ के मालिक और एमडी ललित गोयल को गिरफ्तार किया था। ईडी इन सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।
एसीबी की एफआईआर के मुताबिक, 17 अप्रैल को मामला दर्ज होने के बाद 27 अप्रैल को निलंबित सुधीर परमार पर रियल एस्टेट डेवलपर्स रूप बंसल और उनके भाई एम3एम के बसंत बंसल और आईआरईओ ग्रुप के ललित गोयल के साथ व्यवहार में कथित पक्षपात का आरोप था। एसीबी केस दर्ज होने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सुधीर परमार को निलंबित कर दिया था। ईडी पहले ही सुधीर परमार की भाभी और दो रिश्तेदारों समेत सात लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुकी है। आरोपपत्र रियल एस्टेट कंपनी एम3एम इंडिया के दो निदेशकों-पंकज बंसल और उनके पिता बसंत बंसल, अजय परमार-सुधीर परमार के भतीजे, आईआरईओ ग्रुप के एमडी ललित गोयल के खिलाफ दायर किया गया है। आरोप पत्र में रोहित सिंह तोमर का भी नाम है जो एक परिवहन कंपनी का मालिक है। सुधीर परमार के भतीजे परमवीर परमार और परमवीर की मां पुष्पा देवी का नाम भी इसमें शामिल है। इन तीनों से ईडी पहले ही पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया था कि सुधीर परमार ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया था।