{"_id":"6ab187a93936c9aa680fb51f","slug":"suspecting-wife-of-an-affair-accused-of-hiring-a-private-detective-to-hack-her-phone-panchkula-news-c-87-1-pan1011-141671-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पत्नी पर अफेयर का शक, निजी जासूस से फोन हैक कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पत्नी पर अफेयर का शक, निजी जासूस से फोन हैक कराने का आरोप
विज्ञापन
कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और सीसीटीवी फुटेज तक पहुंच बनाई
एमडीसी थाना पुलिस ने पति और दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस
सेना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में सैन्य अधिकारी को मिली थी क्लीन चिट, जांच रिपोर्ट के आधार पर महिला ने दी पुलिस शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पत्नी के एक सैन्य अधिकारी से कथित संबंध होने के शक में उसके मोबाइल और लैपटॉप का डेटा हासिल करने तथा निजी जानकारी की निगरानी कराने के आरोप में एमडीसी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि निजी जासूसों और स्पाइवेयर की मदद से उसकी कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट, भुगतान संबंधी जानकारी और सीसीटीवी कैमरों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया गया।
शिकायत के अनुसार, आरोपी व्यक्ति और उसकी पत्नी वित्तीय निवेश संबंधी सलाह और योजनाओं का कारोबार करते थे। दोनों चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन से फाइनेंशियल सर्विसेज का काम संचालित करते थे और कई सैन्य अधिकारी व कर्मचारी उनके ग्राहक थे। वर्ष 2022 में वैवाहिक विवाद के बाद दोनों अलग रहने लगे, हालांकि कारोबार में साझेदारी बनी रही।
महिला के अनुसार, पति ने उस पर सेना के मेजर रैंक के एक डॉक्टर से संबंध होने का शक जताया था। अगस्त 2024 में उसने इस संबंध में पश्चिमी कमान में शिकायत दी। इसके बाद सेना ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की।
विज्ञापन
जांच में तीसरे पक्ष से रिकॉर्ड लेने की बात सामने आई
महिला की शिकायत के मुताबिक, जांच के दौरान पति ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने निजी जासूसों की मदद से उसकी कॉल डिटेल हासिल की थी। वेबसाइट या सॉफ्टवेयर के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग प्राप्त करने का आरोप भी सामने आया। शिकायत में यह भी कहा गया कि महिला की कार और घर में निगरानी उपकरण लगाए गए थे।
सैन्य अधिकारी को मिली थी क्लीन चिट
दिसंबर 2024 में हुई कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में संबंधित सैन्य अधिकारी को क्लीन चिट दी गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि पति की ओर से पेश कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो क्लिप तीसरे पक्ष से प्राप्त किए गए थे और मूल डिजिटल सामग्री जांच के सामने पेश नहीं की गई। इसके बाद जुलाई 2025 में दंपती ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। सितंबर 2025 में महिला ने पंचकूला अदालत में मानहानि का मामला दायर किया। अदालत के आदेश के बाद सेना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की रिपोर्ट पेश की गई। महिला ने 9 मई को हरियाणा पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसके मोबाइल और लैपटॉप में स्पाइवेयर डालकर निजी और ग्राहकों से संबंधित डेटा हासिल किया गया।