{"_id":"5e6660548ebc3eeb5f636083","slug":"suspected-couple-of-corona-virus-admitted-to-pgi-panchkula-news-pkl369101373","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई चंडीगढ़ में 'कोरोना' के दो और संदिग्ध मरीज भर्ती, 8 दिन पहले स्विट्जरलैंड से लौटा दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई चंडीगढ़ में 'कोरोना' के दो और संदिग्ध मरीज भर्ती, 8 दिन पहले स्विट्जरलैंड से लौटा दंपती
Wed, 11 Mar 2020 09:33 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पीजीआई में सोमवार को बलटाना निवासी एक दंपती को कोरोना वायरस के संदिग्ध होने पर भर्ती कराया गया है। जांच के नमूने ले लिए गए हैं। पीजीआई में जांच की सुविधा शुरू होने केबाद अब नमूने बाहर नहीं भेजे जा रहे हैं। दंपती एक मार्च को स्विट्जरलैंड से लौटे हैं। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
20 दुकानों को नोटिस
मास्क और सेनेटाइजर की कालाबाजारी रोकने के लिए बनाई गई टीम ने दो दिनों की छापेमारी के बाद सोमवार को 20 दुकानों को नोटिस दिया है। इसमें वे दुकान शामिल हैं, जो टीम को मास्क और सेनेटाइजर के बिल बाउचर उपलब्ध नहीं करा पाए थे। डायरेक्टर हेल्थ डॉ. जी दीवान का कहना है कि तीन दिन केअंदर नोटिस का जवाब न देने पर संबंधित दुकान का लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को टीम ने सेक्टर 36,37,42, 38 में दो दर्जन से ज्यादा दुकानों की जांच की थी।
सिर्फ हाथ धोना काफी
कोरोना वायरस को देखते हुए पीजीआई की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि सभी लोगों को मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ साबुन से हाथ धो लेना ही पर्याप्त है। अगर बहुत जरूरी न हो तो यात्रा न करें। कोरोना वायरस के पीड़ितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कहा गया है कि ऐसे चिह्नित या संदिग्ध लोगों को लोकल हेल्थ केयर फैसेलिटी की निगरानी में रखना चाहिए।