फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Surprise inspection: Health minister's surprise inspection, reprimanded the doctor without apron, Anil Vij reached Sector-6 Civil Hospital

औचक निरीक्षण : स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण, बिना एप्रन डॉक्टर को फटकारा, सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचे अनिल विज

Sat, 08 Jan 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Surprise inspection: Health minister's surprise inspection, reprimanded the doctor without apron, Anil Vij reached Sector-6 Civil Hospital
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल का शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने औचक निरीक्षण किया। विज के निरीक्षण की भनक लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बिना पूर्व सूचना के जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की इमरजेंसी में प्रवेश किया तो वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारी और डॉक्टर हरकत में आ गए। इमरजेंसी में बिना एप्रन मौजूद एक डॉक्टर को स्वास्थ्य मंत्री ने फटकार भी लगाई। वहीं पीएमओ डॉ. सुवीर से अस्पताल में कोविड बेड से लेकर वेंटिलेटर की वर्किंग की जानकारी ली।
विज्ञापन

करीब आधा घंटा दौरा करने के बाद विज वहां से चले गए। इमरजेंसी से जैसे ही विज रजिस्ट्रेशन काउंटर की तरफ निकले तो कुर्सियों पर बैठे दो मरीजों से उन्होंने बातचीत की। विज की नजर एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी पर भी पड़ी। उसने कोई एप्रन नहीं डाला हुआ था। उनको देखते ही विज ने डॉक्टर से पूछा, इनको एप्रन नहीं मिलता है क्या। अभी तक पंचकूला में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की जांच के लिए कोई लैब नहीं है। इनकी जांच के लिए सभी सैंपल दिल्ली भेजे जा रहे हैं। हाल ही में जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच के लिए एकलैब रोहतक जिले में शुरू की गई है। अब उसकी तर्ज पर जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए पंचकूला में भी लैब शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed