फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Summer special toy train will not run from today

Panchkula News: आज से नहीं चलेगी समर स्पेशल टॉय ट्रेन

Tue, 16 Jul 2024 06:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Summer special toy train will not run from today
कालका। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर मंगलवार से समर स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद हो जाएगा। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने और बच्चों के स्कूल खुलने के अलावा बरसात के मौसम की वजह से सैलानियों की कम संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। यह ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन से सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर शिमला के रवाना होती थी और दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर शिमला पहुंचती थी। वहीं दूसरी तरफ से यह ट्रेन चार बजकर 50 मिनट पर शिमला से चलकर रात नौ बजकर 40 मिनट पर कालका पहुंचती थी।
विज्ञापन




अब छह ट्रेनें ही चलेंगी इस रूट पर

समर स्पेशल ट्रेन बंद होने के बाद हेरिटेज ट्रैक पर अब छह ट्रेनें ही चलेंगी। हर साल गर्मियों के मौसम में हजारों सैलानी शिमला-कालका रेलवे ट्रैक का लुत्फ उठाते हुए पहाड़ों की रानी शिमला पहुंचते हैं। गर्मियों में सैलानियों की अधिक संख्या को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेन का संचालन करता है। लेकिन बरसात शुरू होने के साथ ही सैलानियों की संख्या में गिरावट आती है। इस समय भी इस ट्रैक पर चलने वाली सभी ट्रेनों में ज्यादातर सीटें खाली चल रही हैं। जिसके चलते रेलवे ने मंगलवार से समर स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed