फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sukhpal Khaira became the chairman of All India Kisan Congress

सुखपाल खैरा बने आल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन

Fri, 15 Jul 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sukhpal Khaira became the chairman of All India Kisan Congress
चंडीगढ़। कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब से पार्टी विधायक सुखपाल सिंह खैरा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वीरवार को हाईकमान ने सुखपाल खैरा को आल इंडिया किसान कांग्रेस का चेयरमैन नियुक्त किया। यह जानकारी कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस बयान में दी गई। खैरा 2017 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में थे, लेकिन बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल होकर विधायक भी चुने गए। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय आम आदमी पार्टी ने सुखपाल खैरा को नेता प्रतिपक्ष बनाया, लेकिन कुछ समय बाद ही पार्टी के अंदरूनी विवाद के चलते आम आदमी पार्टी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया। इसके बाद खैरा ने आम आदमी पार्टी छोड़ कर अपना पंजाब पार्टी का गठन किया।
विज्ञापन

2018 में वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए और 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर विधायक बने हैं। नियुक्ति के बाद सुखपाल खैरा ने कहा कि वह हाईकमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएंगे और किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए विधानसभा के अंदर और बाहर आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed