{"_id":"68389687d830e426ba0ff35a","slug":"sukhbir-said-give-compensation-to-the-family-of-late-councilor-harjinder-singh-panchkula-news-c-59-1-asr1001-112445-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सुखबीर बोले-दिवंगत पार्षद हरजिंदर सिंह के परिवार को दें मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सुखबीर बोले-दिवंगत पार्षद हरजिंदर सिंह के परिवार को दें मुआवजा
Thu, 29 May 2025 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 29 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के दिवंगत पार्षद हरजिंदर सिंह के घर जाकर शोक संतृप्त परिवार को आश्वासन दिया कि अकाली दल उन्हे न्याय दिलाना सुनिश्चित करेगा । साथ ही सरकार से परिवार को मुआवजे दिए जाने की अपील की है। सुखबीर ने परिवार के सदस्यों से बातचीत करने के बाद कहा कि हरजिंदर सिंह के कत्ल के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है। सरकार जानती थी कि उसे मारने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन उसे बचाने के लिए कुछ भी नही किया गया। वह ड्रग माफिया के हाथों मारा गया, जिसका वह विरोध कर रहा था, इसीलिए परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सुखबीर ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि जब 19 फरवरी को हमलावरों ने हरजिंदर के घर पर गोलियां चलाई तो उन्हे गिरफ्तार करने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नही की गई। यहां तक कि हरजिंदर सिंह ने एसएचओ हरचंद सिंह से भी गुहार लगाई थी, लेकिन वह भी बेकार साबित हुई। क्योंकि एसएचओ ने कहा था कि वह आप विधायक के दबाव के कारण इस मामले में कुछ नही कर सकते।