{"_id":"60fc26de8ebc3e58772e3baf","slug":"sukhbir-reached-matka-chowk-met-baba-labh-singh-bureau-news-pkl4211759154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: मटका चौक पर बाबा लाभ सिंह से मिलने पहुंचे सुखबीर बादल, शिअद प्रधान को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: मटका चौक पर बाबा लाभ सिंह से मिलने पहुंचे सुखबीर बादल, शिअद प्रधान को लगाया गले
Sat, 24 Jul 2021 08:12 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:12 PM IST
सार
बाबा लाभ सिंह ने शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल को बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन चौक से हटाने के लिए उन्हें निशाना बना रहा है लेकिन वह वहां बैठकर अपने संकल्प पर अडिग रहकर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।
विज्ञापन
बाबा लाभ सिंह से गले मिलते सुखबीर सिंह बादल।
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शनिवार को मटका चौक पर धरने पर बैठे करनाल के बाबा लाभ सिंह से मुलाकात करने पहुंचे। किसानों के समर्थन में पांच माह से धरने पर बैठे बाबा का शिअद प्रधान ने आभार प्रकट किया। इस दौरान बाबा लाभ सिंह ने सुखबीर को गले लगा लिया और बोल उठे, वाह मेरे शेरा।
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि बाबा से मुलाकात किसान आंदोलन की भावना को श्रद्धांजलि देने जैसा है। वह नि:स्वार्थ सेवा की सच्ची प्रेरणा हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और आंदोलन की सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन
अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें बाबा लाभ सिंह के अनूठे विरोध के बारे में तब पता चला, जब उन्होंने संसद सत्र के दौरान इस संबंध में एक वीडियो देखा। मैं यहां आकर उनसे मिलकर कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं, उनका आशीर्वाद लिया और उनके साथ एकजुटता व्यक्त की। बातचीत के दौरान बादल ने बाबा को खालसा पंथ का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि पंथ को उन पर गर्व है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाबा के बैठने से हजारों लोग किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए और वह तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष के प्रतीक बन गए। सुखबीर ने बाबा के साथ कुछ देर बैठकर बातचीत की और उनसे समस्याओं के बारे में पूछा। बाबा ने अकाली दल अध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में पूर्ववर्ती अकाली दल अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की।