फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sukhbir met Tikait, said - made the farmer community proud

टिकैत से मिले सुखबीर, बोले - किसान समुदाय को किया गौरवान्वित

Mon, 01 Feb 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir met Tikait, said - made the farmer community proud
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल रविवार को गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के बीच पहुंचे। वहां उन्होंने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ‘सिरोपा ’ देकर सम्मानित किया और उनको श्री दरबार साहिब से लाया गया ‘अमृत’ भेंट किया। सुखबीर ने राकेश टिकैत को किसान आंदोलन को सफल बनाने में शिअद की तरफ से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर शिअद प्रधान ने कहा कि राकेश टिकैत ने अपने पिता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नक्शेकदम पर चलते हुए किसान समुदाय को गौरवान्वित किया, जो अपने समय के एक विशाल नेता थे। किसानों के हित में प्रकाश सिंह बादल तथा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने मिलकर संघर्ष किया था। राकेश टिकैत ने सुखबीर से कहा कि शिअद सरंक्षक किसानों के हित के लिए हमेशा खड़े रहे हैं। टिकैत न कहा कि वह बादल गांव जाएंगे तथा प्रकाश सिंह बादल से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुखबीर बादल ने सभी राजनीतिक दलों से मतभेदों को दूर करने तथा किसानों के हित में अधिक से अधिक एकजुट होने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हमें संयुक्त किसान मोर्चें का मजबूत करना चाहिए ताकि किसान आंदोलन की सफलता को सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता तथा सांसद बलविंदर सिंह भूंदड़, दिल्ली अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका तथा डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता किसानों का पता लगाएगा शिअद
अकाली दल अध्यक्ष ने उन किसानों के परिवारों से भी मिले जिनके रिश्तेदार 26 जनवरी से लापता हैं। शिअद अध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि अकाली दल उन सभी मामलों को उठाएगा तथा यह सुनिश्चित करेगा कि उन्हें उचित कानूनी सुविधा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने शिअद दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका से दिल्ली में एक कंट्रोल रूम स्थापित करने का भी अनुरोध किया ताकि पीड़ित परिवारों को जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed