फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   suicide of ITBP jawan

आरबीआई में तैनात आईटीबीपी के जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, गंभीर

Tue, 24 Sep 2019 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
suicide of ITBP jawan
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के कार्यालय में तैनात आईटीबीपी के जवान आर सुरेश नेे सोमवार सुबह अपने सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) से गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सूत्रों की मानें तो गोली लगने के बाद सुरेश मौके पर ही काफी देर तक बेसुध पड़े रहे। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेश को पीजीआई में भर्ती करवाया। जहां फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उधर, सेक्टर-17 थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, आर सुरेश डिप्रेशन में चल रहे थे, जिस कारण उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन

वारदात सोमवार सुबह करीब 5.45 बजे की है। पुलिस के अनुसार, आर सुरेश की ड्यूटी सेक्टर-17 स्थित आरबीआई में है। सुबह वह बिल्डिंग के बाहर संतरी की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने अपने पेट में गोली मार ली। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली की आरबीआई बिल्डिंग के बाहर आईटीबीपी का एक जवाब गोली लगने के बाद बेसुध पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस पीसीआर फौरन मौके पर पहुंची और घायल सुरेश को पीजीआई पहुुंचाया। साथ ही इस बात सूचना आला अधिकारियों को दी गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार समेत सेक्टर-17 थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि आर सुरेश संतरी की ड्यूटी पर तैनात थे। गोली उनकी अपनी एसएलआर से चली हुई है। पुलिस यह मानकर चल रही है कि डिप्रेशन के चलते उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की है।
विज्ञापन

हालत गंभीर, अभी नहीं हो सके हैं बयान
पुलिस जांच में सामने आया है कि आर सुरेश मूलरूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाले हैं और यहां वह सेक्टर-17 स्थित आरबीआई बिल्डिंग के बैरक में रहते हैं। पुलिस का कहना है कि आर सुरेश की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इसके चलते अब तक उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। वहीं पुलिस ने आर सुरेश के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन में गोली मारने की तीसरी घटना
चंडीगढ़ में लगातार गोली चलने की वारदातें सामने आ रहीं हैं। पिछले चार दिनों में शहर के अलग-अलग सेक्टरों से तीन गोली कांड के मामले सामने आ चुके हैं। बीते शुक्रवार को सेक्टर-39 में हरियाणा सरकार के आईएएस एके सिंह के गनमैन ने खुद को गोली से उड़ा कर जान दे दी जबकि बीते शनिवार को सेक्टर-28सी की मार्केट में पप्पू नामक युवक के पेट में एक आरोपी गोली मारकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed