फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sudhanshu Maharaj's arrival at Shivdham Ashram Morni Road Panchkula today

Panchkula News: सुधांशु महाराज का शिवधाम आश्रम मोरनी रोड पंचकूला में आज आगमन

Sat, 07 Jun 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sudhanshu Maharaj's arrival at Shivdham Ashram Morni Road Panchkula today
मोरनी। सुधांशु महाराज का 7 जून को शिवधाम आश्रम मोरनी रोड पंचकूला में भव्य स्वागत और दिव्य आगमन होगा। कार्यक्रम संयोजक मनोज शास्त्री ने जानकारी दी कि पूज्य महाराज का प्रवचन 7 जून को शाम 5 से 7 बजे तक होगा। इसके अलावा, 8 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चरण पादुका पूजन एवं गुरु-आशीष वचन का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में गुरु भक्तों के शामिल होने की संभावना है। 8 जून को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर विश्व जागृति मिशन की चेयरपर्सन सुदेश गुप्ता, प्रधान सौरभ गुप्ता और योगराज आश्रम के गुरु भक्त कार्यक्रम की व्यवस्था एवं देखरेख में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पधार कर पूज्य महाराज के दिव्य वचनों का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed