फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Study on increase in groundwater level by recharging water from tube well: Das

ट्यूबवेल से पानी रिचार्ज कर भूजल स्तर में वृद्धि पर अध्ययन करें : दास

Tue, 11 Jan 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Study on increase in groundwater level by recharging water from tube well: Das
चंडीगढ़। हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त पीके दास ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ट्यूबवेल से पानी रिचार्ज कर भूजल स्तर में वृद्धि पर विस्तृत अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अध्ययन से पहले व बाद की स्थिति का पता लगाया जाए। जिन क्षेत्रों में यह अध्ययन हो जाए, उन्हें अन्य से अलग कर दें।
विज्ञापन

उन्होंने ये निर्देश सोमवार को वर्चुअल माध्यम से बाढ़ और सूखे पर हरियाणा राज्य तकनीकी सलाहकार समिति की 51वीं बैठक के दौरान दिए। बैठक में आबादी क्षेत्र की सुरक्षा, कृषि भूमि की सुरक्षा, पानी निकासी प्रबंधन, जल संरक्षण एवं दोबारा उपयोग जैसे अनेक मुद्दों पर किये जा रहे प्रयासों पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया। दास ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुझाव दिया कि सूक्ष्म स्तरीय मानचित्र तैयार किया जाए। इसमें उन क्षेत्रों को प्रदर्शित करें, जहां से पानी निकाला जा चुका है या पाइप से पानी निकाला जा रहा है। मानचित्र पर उन क्षेत्रों को भी प्रदर्शित करें, जहां पर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने की सलाह दी कि जिन क्षेत्रों में जरूरत हो उनमें पानी पंप करने की स्थायी सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन

दास ने गांवों में भू-जल स्तर पर डाटा तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी संभव हो, पानी निकासी के लिए सौर पंपों का उपयोग किया जाए। उन्होंने खरीफ व रबी फसलों के मुआवजे और फसल क्षति के संबंध में भी डाटा तैयार करने का सुझाव दिया, ताकि मुआवजे की राशि का अंदाजा लगा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएस देवेंद्र सिंह ने बताया कि पानी की एक-एक बूंद का संरक्षण करने के लिए अधिकतम प्रयास करें और स्थायी समाधान तैयार किया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाढ़ नियंत्रण बोर्ड के एजेंडे में नदी संरक्षण कार्य को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि जलभराव वाले पानी को ड्रेन में डालने की बजाय सिंचाई के कार्य में उपयोग लाया जाए या भूमि में रिचार्ज सुनिश्चित करें।

हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की अध्यक्ष केशनी आनंद अरोड़ा ने बंद पड़े नलकूपों को पानी रिचार्ज करने के लिए उपयोग में लाने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण ने एक जिला जल योजना तैयार की है। इसके लिए एक विस्तृत प्रारूप तैयार किया है। उन्होंने उपायुक्तों से भूजल की स्थिति पर ग्रामवार योजना तैयार करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed