फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students will get mid-day meal at home, teams formed

छात्रों को घर पर मिलेगा मिड-डे मील, टीमें गठित

Fri, 27 Mar 2020 12:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students will get mid-day meal at home, teams formed
पंचकूला। जिले के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को मिड डे मील योजना के तहत सूखा राशन देने के लिए प्रत्येक स्कूल की टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें स्कूली छात्रों को घर-घर जाकर राशन वितरण करने का कार्य कर रही हैं। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी को मिड-डे मील योजना के तहत राशन वितरित करने के आदेश दिए गए हैं। जिसके तहत उन्होंने खाना बांटने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिल रोहिल्ला ने बताया कि जिले में 417 प्राइमरी, मिडिल व सेकेंडरी स्कूल है। इनमें शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी विद्यार्थियों को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निरूपमा कृष्ण के सहयोग से सूखा राशन वितरित किया जा रहा है। इसमें चावल, गेहूं के अलावा दालें वितरित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्राइमरी स्कूलों में खंड बरवाला के 47 स्कूलों के 3625 विद्यार्थियों व मोरनी खंड के 62 स्कूलों के 1234 विद्यार्थियों एवं पिंजौर खंड के 122 स्कूलों के 10380 विद्यार्थियों एवं रायपुररानी के 43 स्कूलों के 2577 विद्यार्थियों को मिड डे मील का राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अपर प्राइमरी स्कूलों में खंड बरवाला के 28 स्कूलों के 2274 विद्यार्थियों, मोरनी खंड के 21 स्कूलों के 638 विद्यार्थियों, पिंजौर खंड के 68 स्कूलों के 7087 विद्यार्थियों व रायपुररानी के 26 स्कूलों के 1671 विद्यार्थियों को राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed