Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students should become proficient in modern science and AI, alongside the knowledge of the Vedas: Chief Minister

वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और एआई में भी दक्ष बनें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री

Sat, 28 Nov 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Students should become proficient in modern science and AI, alongside the knowledge of the Vedas: Chief Minister
फोटो सहित
विज्ञापन

माता मनसा देवी परिसर स्थित श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम के रजत जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरुकुल के विकास के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। विद्यार्थी वेदों और भारतीय ज्ञान परंपरा का अध्ययन करने के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें। डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए आधुनिक शिक्षा में आगे बढ़ना जरूरी है। इससे विकसित हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सकेगा। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम के रजत जयंती समारोह में कही। उन्होंने गुरुकुल के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुकुल चरित्रवान और संस्कारवान नागरिक तैयार करने का केंद्र हैं। यहां वेदों और शास्त्रों के ज्ञान के साथ राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है। संस्कृत में विज्ञान, गणित, खगोलशास्त्र, आयुर्वेद और योग का विशाल ज्ञान भंडार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुकुल में विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा दी जाती है। हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों और नेपाल से भी विद्यार्थी यहां पढ़ने आते हैं। वेद, संस्कृत, दर्शन और साहित्य के साथ हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संस्कृत के संरक्षण के लिए कैथल के मुंदड़ी में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। माता मनसा देवी परिसर में 22 करोड़ 19 लाख रुपये से राजकीय संस्कृत महाविद्यालय का भवन बनाया जा रहा है।

गुरुकुल संस्थापक आचार्य स्वामी प्रसाद मिश्र ने बताया कि यहां से पढ़े 460 से अधिक विद्यार्थी सरकारी क्षेत्र में उच्च पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। समारोह से पहले मुख्यमंत्री ने हवन में आहुति डालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेयर श्याम लाल बंसल, उपायुक्त सतपाल शर्मा और गुरुकुल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed