फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students reached school amidst heavy rain and were welcomed

Panchkula News: भारी बारिश के बीच स्कूल पहुंचे विद्यार्थी, किया गया स्वागत

Wed, 02 Jul 2025 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students reached school amidst heavy rain and were welcomed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला जिले के सरकारी मिडिल, हाई, सीनियर सेकेंडरी और एमिनेंस स्कूलों में मंगलवार को आओ स्कूल चलें पहल के तहत गर्मियों की छुट्टियों के बाद लौटे विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। भारी बारिश के बावजूद सुबह से ही विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्कूलों में हाज़िरी लगवाई। इस मौके पर अध्यापकों ने बैंड की धुनों पर गुलदस्ते देकर बच्चों का स्वागत किया। कक्षाओं को खास तौर से बेहद सुंदर ढंग से सजाया गया था।
खेल, गीत-संगीत और मनोवैज्ञानिक तनाव कम करने वाली गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई को सहज और आनंददायक बनाया गया। विद्यार्थियों ने गर्मियों की छुट्टियों के दौरान की गई यात्राओं और उनके अनुभवों को साझा किया। जिला शिक्षा अधिकारी संजीव शर्मा ने कहा कि यह अभियान न केवल विद्यार्थियों को स्कूल के प्रति फिर से आकर्षित करने का उद्देश्य रखता है, बल्कि उनमें नया उत्साह, नई लगन और सीखने की रुचि पैदा करने की भी कोशिश कर रहा है। आगे कहा कि आओ स्कूल चलें जैसे प्रयास स्कूली शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूलों में डॉक्टर दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों ने डॉक्टरों को फूलों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। डीईओ संजीव शर्मा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में डॉक्टरों के प्रति आभार और संवेदना की भावना को बढ़ावा देते हैं। राजपुरा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ब्लॉक नोडल अधिकारी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल राजपुरा टाउन, सैदखेड़ी, नालास, मिर्जापुर और एनटीसी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। एनसीसी अधिकारी दीपक कुमार की अगुवाई में एनसीसी कैडेट्स ने डॉक्टरों को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अध्यापिका सुधा कुमारी ने स्कूल बैंड की अगुवाई करते हुए डॉक्टरों की टीम का जोशपूर्ण स्वागत किया। स्कूलों की बच्चियों ने गिद्दा की मनमोहक प्रस्तुति दी। डॉ. हरदीप सिंह और डॉ. पवनदीप कौर ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें स्कूल स्तर पर इतना भव्य सम्मान प्राप्त हुआ। समारोह के दौरान रीता वर्मा हेड मिस्ट्रेस नलास, मनदीप कौर हेड मिस्ट्रेस मिर्जापुर, राजिंदर सिंह चानी प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर और अल्का गौतम स्कूल हेल्थ वेलनेस एंबेसडर ने भी मंच से डॉक्टरों का सम्मान किया। उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा ने “आओ स्कूल चलें” और डॉक्टर दिवस कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्कूल प्रमुखों की भूमिका को प्रशंसनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed