{"_id":"653ac84ffce495ebf7038177","slug":"students-performed-brilliantly-in-table-tennis-chess-and-carrom-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-4450-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विद्यार्थियों ने टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम में किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विद्यार्थियों ने टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 के प्रांगण में दो दिवसीय खेल उत्सव का आगाज वीरवार को हुआ। विद्यालय के चारों सदनों और जिलास्तर के विजेताओं ने मशाल प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। चार सदनों की परेड की सलामी विद्यालय के अध्यक्ष कुसुम कुमार गुप्ता, निदेशक शारदा गुप्ता व प्रिंसिपल अनुपमा ने ली।
इसके बाद विद्यालय के डीपीई निखिल जिज्टा के निर्देशन में प्रतियोगिता के भव्य समारोह का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के तकरीबन 400 विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, थ्री लेग्ड रेस, खो-खो, वॉलीबॉल, स्पून दौड़, टेबल-टेनिस, शतरंज, कैरम बोर्ड में अपना दम दिखाया। प्री-नर्सरी से लेकर 12वीं के विद्यार्थियों ने स्पर्धाओं में भाग लिया।
कुसुम कुमार गुप्ता और शारदा गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के सभी अध्यापकों ने खेलों का आयोजन कराया। विद्यालय की अध्यक्ष कुसुम कुमार गुप्ता ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है इसलिए छात्र जीवन से ही खेलों में रुचि रखनी चाहिए। शारदा गुप्ता ने कहा कि छात्रों की जिज्ञासा का समय पर शमन करने की आवश्यकता जताई। इस खेल उत्सव का समापन शुक्रवार को होगा। विद्यार्थियों के प्रदर्शन के अनुसार गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल दिए जाएंगे। बेस्ट-बॉय, बेस्ट-गर्ल और डिलिजेंस अवार्ड देकर बच्चों को प्रेरित किया जाएगा।