फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students participated in Suranjani Utsav

Panchkula News: सुरंजनी उत्सव में विद्यार्थियों ने बांधा समा

Wed, 28 Feb 2024 03:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Students participated in Suranjani Utsav
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-1 पीजी कॉलेज में उच्चतर शिक्षा विभाग के सौजन्य से मंगलवार को टीचर और टॉट स्कीम के तहत सुरंजनी उत्सव का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। सुरंजनी उत्सव में विद्यार्थियों ने गायन, वादन, लघुनाटक, वाद्य यंत्र व नृत्य में मनहर उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देकर पूरा सभागार तालियों से गूंजा दिया। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर हरप्रीत कौर ने किया।

विजेता विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य यशपाल सिंह, कला एवं सांस्कृतिक कमेटी की अध्यक्ष डॉ. सीमा वर्मा और डॉ. पूनम ने सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया। महाविद्यालय के प्राचार्य यशपाल सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आप सब के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिस पर आप अपनी कला को निखार सकते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सीमा वर्मा ने प्राचार्य यशपाल सिंह का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed